Homeराजनीतितीरथ सिंह रावत: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, कल त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया था...

तीरथ सिंह रावत: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, कल त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया था इस्तीफा

उत्तराखंड में सियासी उलट फेर के बाद राज्य में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी तीरथ सिंह रावत को दी गई है। वह आज शाम तक पद की शपथ लेंगे. ऐसा कहा जा रहा है।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में सियासी उलट फेर के बाद राज्य में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी तीरथ सिंह रावत को दी गई है। बुधवार (मार्च 10, 2021) को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद यह नाम सामने आया। कहा जा रहा है कि वह आज शाम तक पद की शपथ ले लेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह घोषणा की है कि भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत ही उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। तीरथ सिंह, उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वह उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड बीजेपी में चल रहे घमासान के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से कल इस्तीफा दे दिया था। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार (मार्च 9, 2021) शाम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा था। इस इस्तीफे के बाद से अटकलें लग रही थीं सीएम के इस्तीफा देने के बाद पर्यवेक्षकों की देख-रेख में विधायकों की बैठक में नया सीएम चुना जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जापान ने ढाह दी वो अवैध मस्जिद, जिसका पाकिस्तानी राजदूत ने किया था उद्घाटन: विवाद के बाद इस्लामी मुल्क ने झाड़ा पल्ला, मुस्लिम-मस्जिद बने...

जापान में इस्लामी आबादी तेजी से बढ़ी है। यहाँ अवैध-वैध मस्जिद भी बढ़ते जा रहा है। एक अवैध मस्जिद के उद्घाटन में पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी के पहुँचने से मामला चर्चा में आ गया है।

झाँसी में NSUI नेता पर हत्या का केस, घर में फंदे से लटकी मिली पत्नी: याद आई नैना साहनी, दिल्ली में कॉन्ग्रेस नेता ने...

झाँसी में NSUI नेता भरत व्यास पर दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ है। उनकी पत्नी की लाश फंदे से लटकी मिली है। घटना ने कॉन्ग्रेस युवा नेता से जुड़े दिल्ली के नैना हत्याकांड की याद दिला दी।
- विज्ञापन -