Homeदेश-समाजकानपुर में कबाड़ बेच कर ₹150 करोड़ का फर्जीवाड़ा: आलम और आसिफ गिरफ्तार,...

कानपुर में कबाड़ बेच कर ₹150 करोड़ का फर्जीवाड़ा: आलम और आसिफ गिरफ्तार, 24+ करोड़ रुपए की टैक्स चोरी

खुफिया एजेंसियों ने दो सगे भाइयों नूर आलम और मोहम्मद आसिफ को पकड़ा है। कुल फर्जीवाड़ा 600 करोड़ रुपए से भी ज्यादा होने के आसार हैं। इस पूरे खेल के पीछे किसी फैजल खान का नाम आ रहा है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कबाड़ की आड़ में 150 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जीएसटी खुफिया महानिदेशालय की टीम ने इस मामले में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि टीम ने 24.14 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है और करीब 95 लाख रुपए सीज किए हैं।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने दो सगे भाइयों नूर आलम और मोहम्मद आसिफ को पकड़ा है। वे इन आरोपितों को महज चेहरा मान रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस पूरे खेल के पीछे किसी फैजल खान का नाम आ रहा है। फिलहाल दोनों आरोपितों को 14 दिन की रिमांड पर लिया गया है।

जीएसटी की खुफिया एजेंसियों ने कबाड़ की आड़ में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की सूचना मिलने के बाद कानपुर और लखनऊ यूनिट के अफसरों को इसके संदर्भ में सूचित किया। अफसरों ने कोयला नगर और उन्नाव के दो गोदामों पर छापेमारी की। ये गोदाम हिंद ट्रेडर्स के नाम पर चल रहे थे। वहीं, कबाड़ की सप्लाई गाजियाबाद और पंजाब की बड़ी स्टील कंपनियों को की जा रही थी।

बता दें कि बरामद दस्तावेजों की स्क्रूटनी में पाया गया कि हिंदुस्तान ट्रेडर्स, भारत इंडस्ट्रीज और रिमझिम स्टील्स ने बिना सप्लाई के बिल-वाउचर प्राप्त किए। 150 करोड़ रुपए के बिल बनाकर इन फर्मों ने बिना टैक्स दिए 24.14 करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट ले लिया।

कुल फर्जीवाड़ा 600 करोड़ रुपए से भी ज्यादा होने के आसार हैं। गोदामों से करीब 100 टन माल बरामद किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -