Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयफिलीपींस में सेना का विमान क्रैश: 85 सवार मुस्लिम-बहुल क्षेत्र में आतंक के खिलाफ...

फिलीपींस में सेना का विमान क्रैश: 85 सवार मुस्लिम-बहुल क्षेत्र में आतंक के खिलाफ तैनाती के लिए जा रहे थे, 40 बचे

अब तक इस विमान के जलते हुए मलबे से 40 लोगों को बचा लिया गया है। सी-130 विमान सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी वक्त विमान क्रैश हो गया।

फिलीपींस में सेना का एक विमान क्रैश हो गया है। इस विमान में 85 लोग सवार थे। फिलीपींस के सैन्य प्रमुख ने कहा कि एक सी-130 विमान (C-130 plane) सैनिकों को लेकर जा रहा था। ये विमान देश के दक्षिणी हिस्से में क्रैश हो गया। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक इस विमान के जलते हुए मलबे से 40 लोगों को बचा लिया गया है। सी-130 विमान सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी वक्त विमान क्रैश हो गया। फिलीपींस सैन्य प्रमुख सिरिलिटो सोबेजाना ने बताया, “विमान के मलबे से कम से कम 40 लोगों को बचा लिया गया है। हम कोशिश कर रहे हैं कि हम और लोगों की जान बचा सकें।” बचाव अभियान अभी जारी है।

जानकारी के मुताबिक कई यात्रियों ने हाल ही में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण से स्नातक किया था और मुस्लिम-बहुल क्षेत्र में आतंकवाद से लड़ने वाले संयुक्त कार्य बल के हिस्से के रूप में अशांत द्वीप पर तैनात करने के लिए ले जाए जा रहे थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -