Homeदेश-समाजनाबालिग बच्चियों की तस्करी में नसीम मोमिन झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार, पुलिस ने...

नाबालिग बच्चियों की तस्करी में नसीम मोमिन झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों लड़कियों को कराया आजाद

पुलिस के मुताबिक इन बच्चियों से नौकर के रूप में काम करवाया जाना था। सूचना सही पाई गई। शनिवार शाम 7 बजे बस स्टैंड के पास आरोपित 2 बच्चियों के साथ दिखा। पुलिस को देखते ही मोमिन भागने लगा। लेकिन पुलिस...

झारखंड के साहिबगंज में पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े नसीम और मोमिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोमिन के चंगुल से 2 नाबालिग बच्चियों को भी छुड़वाया है। आरोपित इन्हें दिल्ली ले जा रहा था। यह घटना 11 दिसंबर (शनिवार) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाना तीनपहाड़ थाना ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक इन बच्चियों से नौकर के रूप में काम करवाया जाना था। सूचना सही पाई गई। शनिवार शाम 7 बजे बस स्टैंड के पास आरोपित 2 बच्चियों के साथ दिखा। पुलिस को देखते ही मोमिन भागने लगा। लेकिन पुलिस के जवानों ने उसको दौड़ा कर पकड़ लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने अपने अब्बा का नाम नौशाद मोमिन बताया। वह बोरियो थाना अंतर्गत मोती पहाड़ी का रहने वाला है। आरोपित पर बाल श्रम एवं विनियम अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। राजमहल एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -