Homeराजनीति'बेअदबी करने वाले को सरेआम फाँसी पर लटका देना चाहिए': कॉन्ग्रेस नेता सिद्धू ने...

‘बेअदबी करने वाले को सरेआम फाँसी पर लटका देना चाहिए’: कॉन्ग्रेस नेता सिद्धू ने सिखों को उकसाया, मारे गए युवक पर ही हुआ FIR

"भगवत गीता, कुरान या गुरुग्रंथ साहिब में से किसी की भी बेअदबी करने वाले को सरेआम फाँसी पर लटका देना चाहिए। इन हरकतों को गलती नहीं बल्कि एक कौम को दबाने की साजिश के रूप में माना जाना चाहिए। ये हमारी जड़ों में दीमक लगाना चाह रहे हैं लेकिन इन्हे सफल नहीं होने दिया जाएगा।"

कॉन्ग्रेस पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में एक जनसभा के दौरान खुलेआम धर्मग्रंथों की बेअदबी करने वालों को फाँसी की पैरवी की है। यह बात उन्होंने पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुई कथित ‘बेअदबी’ की घटना पर कही है। उन्होंने इसे पूरी कौम को खत्म करने की साजिश बताया है। यह बयान रविवार (19 दिसम्बर) को दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धू ने यह बयान पंजाब के मलेरकोटला में दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा, “भगवत गीता, कुरान या गुरुग्रंथ साहिब में से किसी की भी बेअदबी करने वाले को सरेआम फाँसी पर लटका देना चाहिए। इन हरकतों को गलती नहीं बल्कि एक कौम को दबाने की साजिश के रूप में माना जाना चाहिए। ये हमारी जड़ों में दीमक लगाना चाह रहे हैं लेकिन इन्हे सफल नहीं होने दिया जाएगा।”

सिद्धू ने आगे कहा, “पंजाब को अशाँत करने की साजिश रची जा रही है। पंजाबी समुदाय एकता के मजबूत ताने-बाने से बुना हुआ है। ऐसे लोग कभी सफल नहीं होंगे। संविधान के नियमों के अंतर्गत उन्हें कठोर सज़ा मिले जो बेअदबी जैसी हरकतें कर रहे हैं। ऐसी हरकतें हमारी भावनाओं को ठेस पहुँचाती हैं। ये सब कुछ जानबूझ कर किया जाता है।”

एक रिपोर्ट के मुताबिक मृत युवक के खिलाफ अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। इस FIR में व्यक्ति का नाम अज्ञात में दर्ज है। मृत आरोपित पर हत्या की कोशिश (धारा 307) और धार्मिक समूहों में द्वेष पैदा करना (295 – A) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतबल है कि 18 दिसम्बर (शनिवार) को पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में युवक को गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी के आरोप में मार डाला गया था। हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी। बताया गया था कि मौत से पहले 25 वर्षीय उस अज्ञात युवक की उँगलियों को तोड़ डाला गया था। इसी के साथ उनके सिर पर कड़े से वार किए गए थे। मौत के बाद भी बाहर जमा भीड़ उसकी लाश लेने के लिए हंगामा कर रही थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -