Homeदेश-समाजस्वर्ण मंदिर में यूपी के युवक की मॉब लिंचिंग, गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी...

स्वर्ण मंदिर में यूपी के युवक की मॉब लिंचिंग, गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी का आरोप: अमृतसर में हत्या के समर्थन में नारेबाजी भी

आरोप है कि यूपी के उस व्यक्ति ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान का प्रयास किया और वहाँ रखी तलवार उठा ली।

पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या की बात सामने आ रही है। ‘दरबार साहिब’ की इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्विटर हैंडल ने वीडियो भी जारी किया है, जिसमें भीड़ को एक व्यक्ति को घेरे हुए देखा जा सकता है। उक्त व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ है। इस दौरान वहाँ मौजूद सिखों की भीड़ कुछ धार्मिक नारे लगाते हुए भी नजर आ रही है। ‘Panther’ नामक ट्विटर हैंडल ने शेयर किया वीडियो:

पत्रकार स्वाति गोयल शर्मा ने भी ‘न्यूज़ 18 पंजाबी’ का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “ये अविश्वसनीय है। स्वर्ण मंदिर में एक व्यक्ति की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई, क्योंकि उस पर सिखों की पवित्र पुस्तक गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी (अपमान) का आरोप लगा था। पंजाबी में खबर में लिखा है ‘बेअदबी के मुल्जिम को भीड़ ने मार दिया।’ व्यथित करने वाले वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें लोगों को भीड़ की इस करतूत के समर्थन में नारेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।”

‘दैनिक भास्कर’ की खबर के अनुसार, मृत युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। आरोप है कि उसने मंदिर में सचखंड साहिब के अंदर बने जंगले को पार कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान का प्रयास किया और वहाँ रखी तलवार उठा ली। सेवादारों ने उसे पकड़ लिया और ‘शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (SGPC)’ को सौंप दिया। लेकिन, वहाँ मौजूद लोगों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। शनिवार (18 दिसंबर, 2021) की शाम को रहरास (शाम को आदिग्रन्थ का पाठ) के दौरान ये घटना हुई।

बता दें कि बीच में एक बाउंड्री बनाई गई है, जिसके पार पाती पाठ करते हैं। इस दौरान एक व्यक्ति मत्था टेकने की अपनी बारी आने पर उसे पार के आदिग्रन्थ तक पहुँच गया। कुछ लोगों का कहना है कि वो वहाँ रखे फूल उठा रहा था तो कुछ ने कहा कि वो तलवार उठा रहा था। प्रदर्शनकारी भीड़ उसकी लाश देखना चाहती है और इसके लिए धरना भी दिया गया। मृत युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। अमृतसर में घटना को लेकर तनाव है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया में हाहाकार, फिर भी भारत में नहीं हुई खाद की कमी: जानिए मोदी सरकार ने अपनी कूटनीति ने कैसे सुरक्षित रखा देश का...

भारत अपनी जरूरत की खाद का बड़ा हिस्सा आयात करता है। जब वैश्विक बाजार में उर्वरक की आपूर्ति रुकी, तो मोदी सरकार ने फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी अपनाई।

अखिलेश यादव किस मुँह से माँग रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? जिनके राज में बूथ लुटे, वही आज कर रहे ‘लोकतंत्र बचाने’ का ढोंग

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा माँग रहे अखिलेश यादव को नहीं आई सपा राज की याद... जब होती थी बूथ कैप्चरिंग, विपक्षी उम्मीदवारों को 'उठवा' लेते थे।
- विज्ञापन -