Homeराजनीति'अति महत्वाकांक्षी हैं सिद्धू': पंजाब कॉन्ग्रेस में थम नहीं रही कलह, गृह मंत्री रंधावा...

‘अति महत्वाकांक्षी हैं सिद्धू’: पंजाब कॉन्ग्रेस में थम नहीं रही कलह, गृह मंत्री रंधावा ने की पद छोड़ने की पेशकश

रंधावा का कहना है कि जब से उन्हें गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है, तभी से नवजोत सिद्धू उनसे नाराज हैं।

पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के कारण एक बार फिर से राज्य कॉन्ग्रेस में सियासी घमासान शुरू हो गया है। इसी क्रम में सिद्धू के दबाव से परेशान पंजाब के गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश कर दी है। उन्होंने रविवार को सिद्धू को अति महत्वाकांक्षी बताया।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, रंधावा का कहना है कि जब से उन्हें गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है, तभी से नवजोत सिद्धू उनसे नाराज हैं। दरअसल, ड्रग्स केस के मामले में अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार करने की माँग सिद्धू लंबे वक्त से कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किए जाने को लेकर वो आए दिन अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं।

इस मामले में रंधावा कहते हैं कि मजीठिया पर केस कानून के आधार पर किया गया है, लेकिन सिद्धू जिस तरह का बर्ताव करते हैं, उससे बदलाखोरी का संदेश जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा इस मामले में कानून के अनुसार की कार्रवाई होगी।

सिद्धू का विवाद

ऐसा नहीं है कि ये कोई पहली बार है कि सिद्धू के कारण पंजाब कॉन्ग्रेस में कलह पैदा हुई हो। सिद्धू खुद को पंजाब का सीएम चेहरा घोषित करवाना चाहते हैं। कॉन्ग्रेस द्वारा सामूहिक तौर पर चुनाव लड़े जाने के फैसले के बाद सिद्धू ने बागी अंदाज 29 दिसंबर 2021 को आलाकमान से सीएम फेस घोषित करने की माँग की थी। उन्होंने कहा था बिना दूल्हे के बाराती कैसा? लेकिन सिद्धू की अति महत्वाकांक्षा पर एक वरिष्ठ कॉन्ग्रेस नेता ने सिद्धू के अंदर टीम भावना की कमी बताई थी।

इसी तरह से सिद्धू मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को लेकर भी कह चुके हैं कि जिस तरह से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सोनिया गाँधी के इशारे पर नाचते थे। वो चाहते हैं कि चन्नी भी वैसा ही करें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -