Homeदेश-समाजबेकरी में अभिषेक का गला घोंटा, लाश को बेडशीट में लपेटा-थैली में डाल मंदिर...

बेकरी में अभिषेक का गला घोंटा, लाश को बेडशीट में लपेटा-थैली में डाल मंदिर के पास फेंका : 5 गिरफ्तार, नाम: अफजल, राशिद, मोहम्मद…

अभिषेक की हत्या 6 जनवरी को की गई थी। उसके बाद उसकी लाश को बेडशीट में लपेट पॉलिथीन की थैली में डाला गया था। फिर स्कूटर की मदद से उसे मंदिर के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया।

पिछले दिनों दिल्ली पुलिस को इंद्रलोक के तिकोना पार्क स्थित मंदिर के पास एक लाश मिली थी। मृतक की पहचान अभिषेक (20) के तौर पर हुई थी। उस पर चोरी के कई मामले दर्ज थे। अब इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मुख्य आरोपित अफजल अंसारी (45), उसके भाई सवजल अंसारी (38), सहयोगी राशिद अंसारी (30) मोहम्मद इसराफिल (20) और अबरार अंसारी (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटर और यमुना नदी में फेंका गया मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है।

अभिषेक की हत्या 6 जनवरी को की गई थी। उसके बाद उसकी लाश को बेडशीट में लपेट पॉलिथीन की थैली में डाला गया था। फिर स्कूटर की मदद से उसे मंदिर के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया।

चोरी के लैपटॉप, ब्लैकमेल

अभिषेक के परिजनों के साथ पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपितों के साथ उसके विवाद के बारे में पता चला। इसके बाद छानबीन करती हुई पुलिस पदम नगर स्थित आरोपित की बेकरी तक पहुँच गई। जिस चादर में लिपटा हुआ अभिषेक का शव मिला था, उसका कुछ हिस्सा व पॉलिथीन बेकरी से बरामद किया गया। इसके बाद पूछताछ करने पर बेकरी मालिक अफजल अंसारी ने अभिषेक की हत्या की बात कबूल कर ली। अफजल से पूछताछ के बाद बाकी आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अफजल ने बताया कि एक साल पहले उसने अभिषेक से 5-5 हजार रुपए में चोरी के दो लैपटॉप खरीदे थे। इसके बाद अभिषेक ने चोरी का माल खरीदने की बात कर अफजल को धमकाना शुरू कर दिया था। वह धीरे-धीरे एक लाख रुपए उनसे ले चुका था। छह जनवरी को वह बीस हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। 

शव को चादर में लपेट ठिकाने लगाया

घटना के वक़्त खजूरी में बेकरी चलाने वाला अफजल का भाई सवजल भी मौके पर था। पहले अभिषेक को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मना। सभी ने मिलकर उसकी बेकरी के ही दूसरे कमरे में गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव को चादर में लपेट पॉलिथीन की थैली में डाला। फिर स्कूटर की मदद से ठिकाने लगा दिया। खजूरी जाते समय आरोपित सवजल ने अभिषेक का मोबाइल यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने स्कूटी और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। अन्य आरोपित राशिद, इसराफिल और अबरार ने हत्या में सहयोग किया।

अभिषेक चोरी व लूटपाट के 20 मामलों में शामिल

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के अनुसार सात जनवरी को इंद्रलोक इलाके में चादर में लिपटा शव बरामद हुआ था। मृतक के गले व हाथ पर चोट के निशान थे। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जाँच के दौरान मृतक की शिनाख्त प्रताप नगर निवासी अभिषेक के रूप में हुई। छानबीन में पता चला कि आरोपित अभिषेक चोरी और लूटपाट के 20 मामलों में शामिल रहा था। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -