Homeराजनीतिकोई भी पलायन नहीं कर रहा है, अब जब हम सत्ता में हैं, कौन...

कोई भी पलायन नहीं कर रहा है, अब जब हम सत्ता में हैं, कौन पलायन करेगा: योगी आदित्यनाथ

NaMo ऐप पर मिली शिक़ायत को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को भेज दिया गया, जिसके बाद इस मामले पर रिपोर्ट माँगी गई। मेरठ के बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि वह सीएम से इस बारे में बात करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हिन्दू परिवारों के पलायन की ख़बरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माइग्रेशन एंगल को ख़ारिज कर दिया और कहा कि व्यक्तिगत विवादों के कुछ मामले हो सकते हैं, लेकिन माइग्रेशन की ख़बर झूठी है।

आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सीएम योगी ने कहा, “कोई भी पलायन नहीं कर रहा है, अब जब हम सत्ता में हैं, कौन पलायन करेगा?”

दरअसल, NaMo ऐप पर एक भाजपा नेता द्वारा हाल ही में दावा किया गया था कि मेरठ के प्रहलाद नगर से कम से कम 125 हिन्दू परिवारों ने इलाक़े में मुस्लिम महिलाओं द्वारा हिन्दू महिलाओं के उत्पीड़न के कारण पलायन किया है। इस क्षेत्र में मुस्लिम बहुसंख्यक हैं जबकि हिंदू परिवारों की संख्या 425 के आसपास है।

NaMo ऐप पर मिली शिक़ायत को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को भेज दिया गया, जिसके बाद इस मामले पर रिपोर्ट माँगी गई। मेरठ के बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि वह सीएम से इस बारे में बात करेंगे। विश्व हिंदू महासभा द्वारा पत्र लिखकर मेरठ में हिन्दुओं के लिए सुरक्षा की माँग की गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।

बंगाल में CAA-विरोधी दंगों की जाँच के आदेश, UP स्टाइल में होगी वसूली: पढ़ें ममता सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथियों को कैसे दी थी रेलवे...

बंगाल में 2019 के CAA विरोधी दंगों की जाँच फिर से होगी। सीएम शुभेंदु ने रेलवे को हुए 93 करोड़ के नुकसान और हिंसा की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
- विज्ञापन -