Homeदेश-समाजगुजरात के स्कूलों में गूँजेंगे 'यदा यदा हि धर्मस्य' श्लोक... क्लास 6 से 12...

गुजरात के स्कूलों में गूँजेंगे ‘यदा यदा हि धर्मस्य’ श्लोक… क्लास 6 से 12 के पाठ्यक्रम में शामिल हुई श्रीमदभागवत गीता

गुजरात में इसी साल नवम्बर या दिसम्बर तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। यहाँ कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। यहाँ बहुमत का आँकड़ा 92 है। राज्य में भाजपा के नेतृत्व का लम्बे समय से शासन है।

गुजरात (Gujrat) के स्कूलों में अब श्रीमदभागवत गीता के श्लोक गूँजेंगे। गुजरात सरकार की नई शिक्षा नीति में क्लास 6 से क्लास 12 तक ‘गीता’ को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाए जाने की मंजूरी मिल गई है। यह आदेश गुजरात के सभी स्कूलों में लागू होगा। गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने 17 मार्च (गुरुवार) को इसकी घोषणा की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने ये आदेश बच्चों को श्रीमदभागवत गीता के मूल्यों और सिद्धांतों से परिचित करवाने के लिए दिया है। इसी के साथ स्कूलों में गीता पर श्लोक गान और आपसी बातचीत के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएँगे।

शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, “क्लास 6 से 8 तक की कक्षाओं में श्रीमदभागवत गीता कहानी और श्लोकों रूप में होगी। वहीं क्लास 9 से 12 तक ये कहानी और श्लोकों के रूप में पहली भाषा पुस्तक में होगी। साल 2022-23 में भारत की संस्कृति और ज्ञान प्रणाली से परिचित करवाने के लिए प्रथम चरण में गीता के मूल्यों और सिद्धांतों को क्लास 6 से 12 तक पढ़ाया जाएगा। यह कदम छात्रों के हितों को ध्यान में रख कर उठाया जा रहा है। बच्चों को गीता के श्लोक ऑडियो और वीडियो रूपों के साथ प्रिंटेड रूप में भी दिए जाएँगे।”

गौरतलब है कि गुजरात में इसी साल नवम्बर या दिसम्बर तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। यहाँ कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। यहाँ बहुमत का आँकड़ा 92 है। राज्य में भाजपा के नेतृत्व का लम्बे समय से शासन है। इस सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

15 अगस्त से ‘पब्लिसिटी स्टंट’ करने के लिए अभिजीत दीपके फिर तैयार, झारखंड पर बोलते वक्त पड़ गए थे बीमार: समझिए CJP की अवसरवादी...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म होने और झारखंड आंदोलन से दूरी के बाद, CJP 15 अगस्त से ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट का नया पैंतरा लाएगी।

‘गोली मार दो, लेकिन पूरा ‘वंदे मातरम’ नहीं गाएँगे’: 76 साल बाद भी नहीं बदला कॉन्ग्रेसियों का चरित्र, इस्लामी कट्टरपंथियों को खुश करने के...

केरल में कॉन्ग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा है, " नरेंद्र मोदी हमें गोली मारने की धमकी दें, तब भी 'वंदे मातरम' को पूरा नहीं गाया जाएगा।"
- विज्ञापन -