Homeदेश-समाजतीन तलाक के बाद सउदी अरब भागने की फिराक में था शौहर सलमान खान,...

तीन तलाक के बाद सउदी अरब भागने की फिराक में था शौहर सलमान खान, आगरा पुलिस ने दबोचा, दूसरी निकाह की दे रहा था धमकी

आगरा पुलिस द्वारा जारी बयान में एत्माद्दौला थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा के मुताबिक, "अफसाना ने थाने में FIR दर्ज कराया था और आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज की माँग कर रहे हैं।"

यूपी के आगरा में ट्रिपल तलाक देने का एक मामला सामने आया है। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलने के मामले में आरोपित शौहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि वह सऊदी अरब भागने की फिराक में था।

आगरा पुलिस द्वारा जारी बयान में एत्माद्दौला थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा के मुताबिक, “अफसाना ने थाने में FIR दर्ज कराया था और आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज की माँग कर रहे हैं।”

शिकायत में अफसाना ने यह भी बताया कि शौहर सऊदी अरब में काम करता है। वह घर आया था और दूसरे निकाह की धमकी दे रहा था। तभी उसने तीन तलाक बोल दिया था। शौहर सलमान खान उर्फ इकरार खान मूल रूप से अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

आगरा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर इस मामले में आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद शनिवार (9 अप्रैल, 2022) को ही मछली वाली पुलिया से आरोपित सलमान खान उर्फ इकरार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित से थाने ले जाकर पूछताछ की।

कहा जा रहा है कि पुलिस ने पीड़िता अफसाना को भी थाने बुलाकर पूछताछ की है। आगरा पुलिस ने महिला को आश्वासन दिया है कि मामले जाँच के बाद आरोप सही पाया गया तो आरोपित इकरार के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -