Homeराजनीति'वापस आ गया लालटेन युग': मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में नीतीश के 3...

‘वापस आ गया लालटेन युग’: मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में नीतीश के 3 मंत्रियों की सभा, अँधेरे में करते रहे विकास की बातें

बीजेपी बिहार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रविवार (11 सितंबर, 2022) को' न्यूज 18' की खबर का स्क्रीनशाॅट साझा करते हुए लिखा, "लालटेन युग का शुभारंभ!"

बिहार के रोहतास जिले में नीतीश कुमार के तीन मंत्रियों को मोबाइल की रोशनी में ही सभा करनी पड़ी। बिहार सरकार के मंत्रियों का मोबाइल की रोशनी में भीड़ को संबोधित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महागठबंधन सरकार के तीन मंत्रियों काॅन्ग्रेस के मुरारी गौतम, राजद की अनिता देवी और जेडीयू के जमा खान का अभिनंदन समारोह शनिवार (10 सितंबर, 2022) दोपहर डाक बंगला मैदान में रखा गया था।

लेकिन, देरी से आने और लाइट न होने के कारण बिहार सरकार के मंत्रियों को मोबाइल की रोशनी में ही भाषण देना पड़ा। कार्यक्रम में लाइट की व्यवस्था नहीं होने पर समर्थकों ने तुरंत अपने मोबाइल के टॉर्च ऑन किए और उसी में मंत्री जी ने अपना भाषण देना शुरू कर दिया। काॅन्ग्रेस के मुरारी गौतम चेनारी से विधायक भी हैं।

वीडियो में महगठबंधन सरकार के लेट-लतीफ मंत्री अँधेरे में अपनी सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए रोजगार और विकास के दावे करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये पढ़ाई, दवाई, कमाई, सुनवाई और कार्रवाई की सरकार है। उन्होंने दावा किया कि ‘जुमलेबाज’ सरकार बहुत कुछ कह रही, लेकिन महागठबंधन की सरकार 10 लाख नौकरी देगी।

इसको लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार और उनके मंत्रियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में लालटेन युग वापस आ गया है। बीजेपी बिहार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रविवार (11 सितंबर, 2022) को’ न्यूज 18′ की खबर का स्क्रीनशाॅट साझा करते हुए लिखा, “लालटेन युग का शुभारंभ!”

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के तीनों मंत्रियों ने जिस जगह पर सभा आयोजित की थी, उसे नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद कार्यक्रम के आयोजक सफाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि समारोह शनिवार दोपहर में ही होना था, लेकिन आमंत्रित मंत्री देर से आयोजन स्थल पर पहुँचे। उस वक्त शाम हो चुकी थी, ऐसे में जब मंत्रियों के सभा को संबोधित करने की बारी आई, तब तक पूरा अँधेरा हो चुका था। उस समय कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाइल के टार्च जलाए, जिसमें मंत्री जी को अपना भाषण देना पड़ा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -