Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयनो-बॉल की रट लगा रहे शोएब अख्तर को भारतीय फैंस ने लताड़ा, अंपायरों को...

नो-बॉल की रट लगा रहे शोएब अख्तर को भारतीय फैंस ने लताड़ा, अंपायरों को कर रहे थे बदनाम: लोगों ने ग्राफिक दिखा-दिखा कर समझाया

इस नो-बॉल की फोटो पोस्ट करते हुए अख्तर ने लिखा, "अंपायर भाइयों, आज रात सोच-विचार करने के लिए आपके लिए खाना।"

भारत-पाक‍िस्‍तान के बीच क्रिकेट मैच हो और कोई विवाद न हो, इसकी उम्‍मीद कम ही होती है। अगर वर्ल्‍ड कप जैसा बडा आयोजन हो तो, दोनों देशों की धडकनें थम सी जाती है। पाकिस्‍तान का वर्ल्‍ड कप में भारत से हारने का सिलसिला बहुत पुराना रहा है। रविवार को शानदार मैच में विराट कोहली ने कर‍िश्‍माई बैटिंग से टीम इंडिया को जीत दिला दी थी। पाक‍िस्‍तान हर बार हार के बाद नया बहाना बनाता है। इस बार यह कमान संभाली है पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्‍तर ने। अख्‍तर ने टवीट कर अंपायर के फैसले पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।

दरअसल आखिरी ओवर में अंपायर ने मोहम्मद नवाज की गेंद को नो-बॉल करार दिया। गेंद विराट के कमर से ऊपर थी। उस गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया और भारत को फिर फ्री हिट भी मिला। इस नो-बॉल की फोटो पोस्ट करते हुए अख्तर ने लिखा, “अंपायर भाइयों, आज रात सोच-विचार करने के लिए आपके लिए खाना।”

वहीं एक यूजर समीर ठकरान ने शोएब अख्तर को आईना दिखाते हुए कहा, ”गेंद का प्रभाव बिंदु कमर रेखा से ऊपर है। इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन अगर थोड़ा भी संदेह था तो आपको पता होना चाहिए कि संदेह का लाभ बैटर को जाता है। लोगों को हार के लिए फॉल मैन खोजने के बजाय अंपायरों का सम्मान करना सीखना चाहिए!”

एक और यूजर ने शोएब को जवाब देते हुए ग्राफिक शेयर करते हुए कहा, सर, सर,सर यह स्‍पष्‍ट रूप से कमर के उपर है। क्‍यों इसपर इतनी बात हो रही है, यह समझ से परे है।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कप्तान रोहित शर्मा (4) समेत केएल राहुल (4), सूर्यकुमार यादव (15) और अक्षर पटेल (2) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। भारत ने एक समय पर 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। फिर चला विराट और हार्दिक पटेल का जादू । दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। कोहली 53 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 82 रन बनाकर नाबाद रहे ।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता से ज्यादा अभिषेक बनर्जी से क्यों नाराज है बंगाल? सत्ता, घोटालों और अहंकार की राजनीति ने कैसे बनाया जनता के गुस्से का सबसे...

बंगाल में TMC की करारी हार के बाद जनता का सबसे बड़ा निशाना ममता बनर्जी के भतीजे और राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी बने हैं।

आज जहाँ से पकड़ा गया है आतंकी मोहम्मद शेख, वहीं के रहने वाले थे बाटला हाउस एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी: ‘आतंक की नर्सरी’...

यूपी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाकर Target Killing की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अब वो आतंकी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
- विज्ञापन -