Homeराजनीति70 साल और 20 विधानसभा चुनावों के बाद पहला हिंदू विधायक: आज़म खान के...

70 साल और 20 विधानसभा चुनावों के बाद पहला हिंदू विधायक: आज़म खान के गढ़ में खिला कमल, भड़के सपा उम्मीदवार असीम रज़ा

रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने 21319 के मार्जिन से जीत हासिल कर ली है। इन नतीजों को देख सपा प्रत्याशी असीम राजा खासा नाराज दिखे। अपनी हार का ठीकरा उन्होंने पुलिस पर फोड़ा

उत्तरप्रदेश का रामपुर सदर जो अब तक समाजवादी पार्टी के आजम खान का गढ़ कहा जाता था, वहाँ एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। खबर आ रही है कि 70 साल में हुए 20 विधानसभा चुनावों के बाद पहली बार इस क्षेत्र को एक हिंदू विधायक मिला है।

रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने 80964 वोट पाकर जीत हासिल कर ली है। उनका जीत का मार्जिन 34 हजार से ज्यादा है। दूसरे नंबर पर सपा के मोहम्मद असीम राजा है। उन्हें 47262 वोट मिले हैं।

तस्वीर साभार: eci.gov.in

नतीजे आने के बाद सपा प्रत्याशी असीम राजा खासा नाराज दिखे। उन्होंने अपनी हार की वजह पुलिस को बताया।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रामपुर चुनावों में 70 प्रतिशत वोट लूटे गए हैं। आनंदी टीवी यूपी के मुताबिक उन्होंने अपनी हार के पीछे रामपुर पुलिस को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि खाकी के लोगों ने दंडों से वोटरों को वोट नहीं डालने दिए।

असीम रजा ने कहा, “5 दिंसबर को रामपुर में चुनाव हुआ था और हमने पहले भी कहा था कि रामपुर में इलेक्शन हुआ ही नहीं है। शहर के अंदर 200 बूथों पर पुलिस ने रामपुर के शहरियों को वोट डालने ही नहीं दिया है। बूथों को लूट लिया है। 252 बूथों पर मात्र 20 फीसद वोटिंग हुई है। शहर और गाँव के बाहर जो बूथ थे वो सब कैप्चर कर लिए गए थे। वहाँ 50-70-80फीसद वोटिंग हुई है। सारे बूथ कैप्चर कर लिए गए। सवा दो लाख मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया गया। केवल 45 हजार वोट डाले गए और उसमें भी बहुत से बूथों पर पुलिस ने खुद ही वोट डाल दिए। अभी काउंटिंग हो रही है। लेकिव जो शहर में जहाँ सपा का गढ़ था, जहाँ टोटल वोट का 70% था वहाँ वोट नहीं डालने दिए गए।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -