Homeदेश-समाजसड़क पर योग मुद्राएँ करने लगीं इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर, फिर गुजरात पुलिस की रील में...

सड़क पर योग मुद्राएँ करने लगीं इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर, फिर गुजरात पुलिस की रील में माफ़ी माँगती हुई आई नज़र: वायरल हुआ वीडियो

हालाँकि, पुलिस विभाग ने भी एक रील बनाई है जिसमें महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अपनी गलती के लिए माफी माँगते हुए और स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है कि सार्वजनिक सड़कों पर ऐसे स्टंट करना जोखिम भरा है।

गुजरात के राजकोट में सितंबर माह में एक इंस्टाग्रास इंफ्लूएंसर ने बारिश के बीच वीडियो शूट किया था, जिसमें वो सड़क पर योग मुद्राएँ बना रही थी। उस समय बनाया गया वीडियो उसके लिए अब काफी शर्मनाक साबित हो रहा है, क्योंकि गुजरात पुलिस ने जब इस इन्फ्लुएंसर को पकड़ा था, तो उसने माफी माँगी थी। अब गुजरात पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल से वो वीडियो वायरल हो गया है।

ये मामला राजकोट के मालवीय नगर पुलिस स्टेशन से जुड़ा है, जहाँ 18 सितंबर को अंकित नाम के पुलिस वाले ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस मामले में पुलिस ने दीना परमार नाम की महिला को कुछ समय के भीतर पकड़ लिया था, जिसके बाद महिला ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन की अपील की थी। गुजरात पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 283 के तहत कार्रवाई की थी। हालाँकि उसे जमानत मिल गई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस मामले में महिला ने गुजरात पुलिस से माफी भी माँगी थी। हालाँकि, पुलिस विभाग ने भी एक रील बनाई है जिसमें महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अपनी गलती के लिए माफी माँगते हुए और स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है कि सार्वजनिक सड़कों पर ऐसे स्टंट करना जोखिम भरा है। बाद में गुजरात पुलिस ने इस केस का वीडियो महिला की माफी के साथ 23 सितंबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, तो करीब पौने दो लाख लोग लाइक भी कर चुके हैं।

यह मामला इंफ्लुएंसरों के लिए एक चेतावनी है। इंफ्लुएंसर को लोगों की सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए और ऐसी हरकतें नहीं करनी चाहिए जो दूसरों के लिए खतरा पैदा कर सकें। कई बार चेताया जा चुका है कि इंफ्लुएंसरों को अपनी हरकतें सोच-समझकर करनी चाहिए और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी, केजरीवाल-मान-सिसोदिया के साथ तस्वीरें: कौन है AAP नेता अशोक ओझा, जो अपनी ही पार्टी के नेताओं को IB के नाम...

अशोक ओझा केवल शहर स्तर का पदाधिकारी नहीं था, बल्कि पार्टी के बड़े नेताओं के साथ सीधा संपर्क रखने वाला और संगठन में पहचान रखने वाला चेहरा था।

जनगणना में मातृभाषा का एक जवाब तय करता है देश का बजट, शिक्षा नीति और राजनीतिक प्रतिनिधित्व: जानिए उर्दू-अरबी से लेकर 19000 भाषाई पहचान...

लोकतंत्र में संख्या बल ही किसी भी भाषाई समूह की माँगों को मजबूती देता है। बहुभाषी भारत में यह जनगणना तय करती है कि आने वाले समय में सरकारी संसाधन और प्रशासनिक विकास किस दिशा में आगे बढ़ेंगे।
- विज्ञापन -