Homeविविध विषयमनोरंजन'शाहरुख खान सज्जन और सबसे ज्यादा सेक्युलर व्यक्ति': गीतकार जावेद अख्तर ने बॉयकॉट को...

‘शाहरुख खान सज्जन और सबसे ज्यादा सेक्युलर व्यक्ति’: गीतकार जावेद अख्तर ने बॉयकॉट को बताया बकवास, कहा- बॉलीवुड कल्चर का बहिष्कार नहीं हो सकता

पठान के बॉयकॉट को लेकर जावेद अख्तर ने कहा कि बॉयकॉट ट्रेंड तवज्जो लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड कल्चर का बहिष्कार नहीं हो सकता। जावेद अख्तर ने खुद को नास्तिक बताया और कोलकाता के पुस्तक मेले को अपना एकमात्र तीरथ बताया।

हमेशा विवादों रहने वाले लेखक एवं गीतकार जावेद अख्तर ने पठान फिल्म रिलीज होने के साथ ही इसके ऐक्टर शाहरुख खान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान से ज्यादा सेक्युलर कोई नहीं हो सकता। इसके साथ ही उन्होंने बॉयकॉट को बकवास बताया।

शाहरुख की तारीफ करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, “उनके बारे में जो कुछ भी कहा जा रहा है, वह सब बकवास है। वह एक सज्जन और सेक्युलर व्यक्ति हैं। उनसे ज्यादा सेक्युलर और कोई नहीं हो सकता। मैं ये सब बातें इतने दावे से इसलिए कह रहा हूँ, क्योंकि मैंने उनके घर का माहौल देखा है।”

पठान के बॉयकॉट को लेकर अख्तर ने कहा कि बॉयकॉट ट्रेंड तवज्जो लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड कल्चर का बहिष्कार नहीं हो सकता। जावेद अख्तर ने खुद को नास्तिक बताया और कोलकाता के पुस्तक मेले को अपना एकमात्र तीरथ बताया।

जावेद अख्तर ने कहा कि वे हर साल बोई मेला के लिए आते हैं। किसी भी समय वहाँ मेले में कम-से-कम 20,000 लोग मौजूद होते हैं। यह खुद को साफ करने जैसा होता है। बता दें कि जावेद अख्तर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित एक साहित्यिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुँचे थे।

गौरतलब है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके रिलीज होने से पहले ही फिल्म के कई सीन और एक गाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोग बॉयकॉट का मुहिम चला रहे हैं।

पठान फिल्म में ‘बेशरम रंग’ बोल से एक गाना है। इसमें दीपिका पादुकोण भगवा बिकनी पहनकर नाचती हैं। गाना जारी होते ही बवाल हो गया। लोगों ने इसे भगवा रंग का अपमान बताया और गाने को अश्लील बताया। इसके बाद फिल्म का बॉयकॉट शुरू हो गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -