Monday, September 16, 2024
Homeदेश-समाजहिरोइन को भेजी अपने लिंग की तस्वीर, लिखा- मैं दर्शन से बेहतर… बदले में...

हिरोइन को भेजी अपने लिंग की तस्वीर, लिखा- मैं दर्शन से बेहतर… बदले में ऐसी मौत दी कि रूह काँप जाए: पवित्रा गौड़ा के कारण ही रेणुकास्वामी का मर्डर, चार्जशीट पेश

चार्जशीट के अनुसार, मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन की गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा से नफरत करता था। वह दर्शन का बड़ा फैन था और मानता था कि रेणुकास्वामी के कारण दर्शन का पारिवारिक जीवन तबाह हो गया है। वह पवित्रा गौड़ा को दर्शन से दूर करना चाहता था। इसके लिए वह लगातार पवित्रा गौड़ा को परेशान करता था।

कन्नड़ एक्टर दर्शन, उसकी गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा और बाकी साथियों ने गंदे मैसेज भेजने वाले रेणुकास्वामी को यातनाएँ देकर मारा था। रेणुकास्वामी को झूठ के आधार पर बेंगलुरु बुलाया गया था और फिर उसे लगातार अलग-अलग तरह की शारीरिक यातनाएँ दी गईं। जब इससे भी मन नहीं भरा तो हत्या कर दी गई। यह सारे खुलासे इस मामले में दाखिल चार्जशीट से हुए हैं। मामले में पुलिस ने 17 आरोपितों के विरुद्ध 3991 पन्नों की एक चार्जशीट दायर की है।

पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की है, उससे काफी डरावनी जानकारियाँ सामने आई हैं। चार्जशीट के अनुसार, मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन की गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा से नफरत करता था। वह दर्शन का बड़ा फैन था और मानता था कि रेणुकास्वामी के कारण दर्शन का पारिवारिक जीवन तबाह हो गया है। वह पवित्रा गौड़ा को दर्शन से दूर करना चाहता था। इसके लिए वह लगातार पवित्रा गौड़ा को परेशान करता था। चार्जशीट में बताया गया है कि वह एक फेक आईडी बना कर पवित्रा गौड़ा को मैसेज करता था।

पवित्रा गौड़ा इससे परेशान थी। एक दिन रेणुकास्वामी ने अपने लिंग की तस्वीर पवित्रा गौड़ा को भेज दी थी। उसने कहा कि वह दर्शन से बेहतर है। वह @gautamks_1990 नाम से एक आईडी बनाकर पवित्रा गौड़ा को परेशान करता था। चार्जशीट में बताया गया है कि पवित्रा ने एक दिन दर्शन के मैनेजर पवन को इस मामले से निपटने को कहा था। पवन ने यह बात दर्शन तक पहुँचा दी। इससे दर्शन आग बबूला हो गया और रेणुकास्वामी को सजा देने के लिए प्लान बनाने लगा।

उसने अपने साथियों के माध्यम से रेणुकास्वामी को बेंगलुरु बुलाने का प्लान बनाया। इसके लिए एक व्यक्ति ने रेणुकास्वामी से बातचीत करना चालू किया। उसने रेणुकास्वामी से वादा किया कि वह उसे दर्शन से मिलवाएगा और फोटो भी खिंचवाएगा। उसने रेणुकास्वामी की सारी जानकारी इन्स्टाग्राम के माध्यम से ही इकट्ठा कर ली। इसके बाद उसने रेणुकास्वामी को चित्रदुर्गा से बुलवा लिया। चित्रदुर्गा से बाहर निकलते ही रेणुकास्वामी को दर्शन के लोगों ने पकड़ लिया।

रेणुकास्वामी को इसके बाद बेंगलुरु लाया गया। यहाँ उसे एक पार्किंग वाली जगह पर रखा गया। रेणुकास्वामी को यहाँ लाने के बाद दर्शन और पवित्रा गौड़ा को बुलाया गया। एक्टर दर्शन का कहना था कि वह रेणुकास्वामी को उसके कामों की सजा देगा। दर्शन ने यहाँ पहुँच कर रेणुकास्वामी को परेशान करना चालू किया। दर्शन और उसके साथियों ने यहाँ रेणुकास्वामी को यातनाएँ देना चालू किया। रेणुकास्वामी को यहाँ बिजली के झटके दिए गए। एक विशेष मशीन से उसके गुप्तांगों को बिजली के लगातार झटके दिए जाते रहे।

चार्जशीट में बताया गया है कि दर्शन समेत बाकी लोगों ने रेणुकास्वामी को आसपास खड़ी गाड़ियों में लड़ाया। उसके शरीर पर कई जगह वार किए, कई अंगों को नुकसान पहुँचाया गया। उसके मुंह में मांसाहारी भोजन डाला गया। रेणुकास्वामी इस बीच गिड़गिडाता रहा। उसने मना किया कि वह मांस नहीं खाता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेणुकास्वामी के सर पर भी चोट निकली है। दर्शन और उसके साथियों की प्रताड़ना के कारण रेणुकास्वामी की मौत हो गई। इसके बाद इन लोगों ने उसकी लाश को फिंकवा दिया।

बेंगलुरु पुलिस की चार्जशीट में कई फोटो भी दाखिल किए गए हैं, जिनमे रेणुकास्वामी बुरी हालत में है। यह तस्वीरें उसको यातनाएँ देने के बाद ली गईं थी। कुछ तस्वीरें वायरल भी हुई हैं। रेणुकास्वामी का खून दर्शन और पवित्रा के कपड़ों पर भी मिला है। यह दोनों इस समय इस मामले में जेल में बंद हैं। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद उनके विरुद्ध मामला चलेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘आतंकवादी हैं राहुल गाँधी, कर रहे बाँटने की कोशिश’: सिख नेता के बयान पर भड़की कॉन्ग्रेस, बताया ‘भौंकने वाला आस्तीन का साँप’

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि राहुल गाँधी सिखों को बाँटने का प्रयास कर रहे हैं... वो देश के नंबर वन आतंकवादी हैं... उन्हें पकड़ने के लिए इनाम रखा जाना चाहिए।

सबूतों से की छेड़छाड़, मामले को दबाया: कोलकाता RG कर अस्पताल में डॉक्टर की रेप-हत्या केस में पूर्व प्रिंसिपल और SHO 3 दिन रहेंगे...

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और एक पुलिस अधिकारी को 17 सितंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -