Saturday, May 17, 2025
Homeदेश-समाजचाकू की नोंक पर बिलाल आजम ने हिंदू सहकर्मी लड़की से किया रेप, ब्लैकमेल...

चाकू की नोंक पर बिलाल आजम ने हिंदू सहकर्मी लड़की से किया रेप, ब्लैकमेल कर निकाह का बना रहा दबाव: हिंदू संगठनों ने लव जिहाद बता आंदोलन की दी चेतावनी

घटना इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र की है। यहाँ शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया है कि साल 2022 में वह एक कम्पनी में टेलीकॉलिंग की जॉब करती थी। यहीं पर उसकी मुलाकात बिलाल आज़म नाम से हुई। बाद में दोनों में दोस्ती हो गई। थोड़े दिनों के बाद बिलाल आज़म ने पीड़िता पर उससे निकाह करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

मध्य प्रदेश के इंदौर में बिलाल आज़म नाम के एक युवक पर हिन्दू लड़की को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। दोनों के बीच 2 साल पहले साथ में काम करते हुए पहचान हुई थी। बाद में बिलाल लड़की पर उससे निकाह करने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर उसने पीड़िता का फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। शुक्रवार (15 नवंबर 2024) को पुलिस में शिकायत की गई है। हिन्दू संगठनों ने बिलाल पर एक्शन की माँग को लेकर आंदोलन का एलान किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र की है। यहाँ शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया है कि साल 2022 में वह एक कम्पनी में टेलीकॉलिंग की जॉब करती थी। यहीं पर उसकी मुलाकात बिलाल आज़म नाम से हुई। बाद में दोनों में दोस्ती हो गई। थोड़े दिनों के बाद बिलाल आज़म ने पीड़िता पर उससे निकाह करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने अपने रिश्ते को महज दोस्ती तक बताकर निकाह करने से इनकार कर दिया। इस पर बिलाल आज़म भड़क गया। वो पीड़िता का आते-जाते हुए पीछा करने लगा। 15 जून 2022 को उसने चाकू की नोंक पर पीड़िता से रेप किया। इस दौरान उसने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और इसके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

बिलाल आज़म से परेशान होकर पीड़िता जॉब करने बेंगलुरु चली गई। साल 2023 में पीड़िता वापस लौट कर इंदौर आई। इंदौर में वो निरंजनपुर इलाके में रहने लगी। आज़म बिलाल ने पीड़िता को फिर से खोज निकाला और परेशान करना शुरू कर दिया। वह लड़की पर खुद से निकाह करने का दबाव बनाते हुए शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर करने लगा।

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। 22 अक्टूबर 2024 को आज़म ने पीड़िता के नाम पर एक पर्सनल लोन भी ले डाला। इस लोन की किश्त अभी तक पीड़िता ही भर रही है। 2 नवंबर 2024 को पीड़िता का मोबाइल फोन भी गुम हो गया। तब पीड़िता ने इसकी शिकायत लसूड़िया थाने में दर्ज करवाई थी। काफी तलाश के बाद यह फोन बिलाल आज़म की गाडी में मिला।

मजबूर होकर लड़की ने हिन्दू संगठन के सदस्यों से सम्पर्क किया। शुक्रवार को पीड़िता विजयनगर थाने पहुँची। उनके साथ हिन्दू संगठन से जुड़े कई कार्यकर्ता भी थे। तहरीर देकर कार्रवाई की माँग की गई। पुलिस FIR दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एलान किया है कि अगर जल्द ही कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। उन्होंने इस घटना को लव जिहाद बताया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कैराना का नोमान इलाही निकला ISI का जासूस, 4 बार जा चुका पाकिस्तान: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन मुल्क को दे रहा था अहम...

नोमान चार बार पाकिस्तान जा चुका है, जहाँ उसने ISI हैंडलरों से मुलाकात की। बुआ और मौसी के पाकिस्तान में होने का बहाना बनाकर वह वहाँ जाता रहा।

ऑपरेशन सिंदूर में ISRO की भूमिका रही निर्णायक, लक्ष्यों की पहचान से लेकर दुश्मन मिसाइलों की ट्रैकिंग तक: जानें – कैसे आसमानी कमाल से...

इसरो के बनाए भारतीय उपग्रहों ने पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों की सटीक जानकारी दी, जिससे अकाशतीर और अन्य स्वदेशी वायु रक्षा प्रणालियों ने इन्हें नष्ट कर दिया।
- विज्ञापन -