Homeदेश-समाजदिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल में पेट दर्द का इलाज कराने गई लड़की, दावा- शरीर...

दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल में पेट दर्द का इलाज कराने गई लड़की, दावा- शरीर से अंग निकालकर भर दी प्लास्टिक: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, बोर्ड का गठन

हिंदू राव अस्पताल प्रशासन ने लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज के आँतों में घाव था। कोई भी अंग चोरी नहीं किया गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने कहा है कि जाँच में सहायता के लिए अस्पताल की तरफ से पुलिस को सारे विवरण साझा किए जा रहे हैं।

दिल्ली में नगर निगम द्वारा संचालित अस्पताल के डॉक्टरों पर एक नाबालिग लड़की की शव से अंग चोरी करने का आरोप लगा है। अंतिम संस्कार के समय परिजनों को लड़की के अंग गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद उस्मानपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भजनपुरा इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के पेट में दर्द की शिकायत थी। इसके बाद उसे 21 जनवरी 2023 को एमसीडी द्वारा संचालित हिन्दूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया। 24 जनवरी 2023 को उसके पेट का ऑपरेशन किया गया।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया गया। डॉक्टरों ने कुछ घंटे में होश आने की बात कही, लेकिन दो दिनों तक लड़की को होश नहीं आया। 26 जनवरी 2023 की सुबह डाक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।

परिजन के अनुसार, शव लेकर वे घर लौट आए। अंतिम संस्कार की तैयारी करने के दौरान उनकी नजर लड़की के पेट पर पड़ी। परिजनों का आरोप है कि लड़की के पेट पर बने घाव के भीतर पॉलिथीन भरी हुई थी। इसके साथ ही शरीर के भीतरी अंग भी गायब थे। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

दूसरी तरफ हिंदू राव अस्पताल प्रशासन ने लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज के आँतों में घाव था। कोई भी अंग चोरी नहीं किया गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने कहा है कि जाँच में सहायता के लिए अस्पताल की तरफ से पुलिस को सारे विवरण साझा किए जा रहे हैं।

मुकेश कुमार का कहना है कि अस्पताल प्रशासन जाँच में पुलिस की मदद के लिए तैयार है। मामले की जाँच के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है, जो जीटीबी अस्पताल में रखे शव की जाँच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मैं 15000 लोगों को मारना चाहता था’: पढ़ें- कौन है फैय्याज प्रेमजी जो ‘इम्युनिटी बूस्टर’ बताकर बाँट रहा था जहरीले कैप्सूल, कितना खतरनाक होता...

मुंबई के मुहर्रम जुलूस को निशाना बनाने वाले फय्याज प्रेमजी ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं उसका कहना है कि वह 15000 लोगों को मारना चाहता था।

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।
- विज्ञापन -