Monday, September 16, 2024
Homeदेश-समाजइधर गर्भवती थी पत्नी, उधर प्रति के प्राइवेट पार्ट पर बिजली के झटके दे...

इधर गर्भवती थी पत्नी, उधर प्रति के प्राइवेट पार्ट पर बिजली के झटके दे रहे थे दर्शन और उसके साथी: रेणुकास्वामी के साथ क्रूरता से माता-पिता स्तब्ध, बोले- पवित्रा गौड़ा की भी होगी यही गत

रेणुकास्वामी की माँ भी इन फोटो को देख कर दुखी हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मेरे पास उस तस्वीर को देखने की ताकत नहीं है। हमें न्याय चाहिए, उन सभी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। किसी और के बेटे को वह सब नहीं सहना पड़े जो मेरे बेटे ने सहा।"

कर्नाटक के रेणुकास्वामी हत्या मामले में हाल ही में कुछ फोटो सामने आई थीं। इन फोटो में दिख रहा था कि एक्टर दर्शन, उसकी गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा और बाकी साथियों ने यातनाएँ दी हैं। पवित्रा गौड़ा इन फोटो में इन लोगों से छोड़ दिए जाने के लिए हाथ जोड़ रहा है। रेणुकास्वामी के परिजनों ने अब इन फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रेणुकास्वामी के पिता ने कहा, “जब हम उस फोटो को देखते हैं, तो समझ नहीं आता कि क्या कहें। उसने कितनी यातना झेली है? मुझे नहीं समझ आता कि रेणुकास्वामी की पत्नी, मेरी बहू को कैसे सांत्वना दूँ, वो बीमार है। रेणुकास्वामी ने सभी से उसे छोड़ देने की भीख माँग रहा था और उसकी पत्नी तब गर्भवती थी। हमारी माँग है कि उन आरोपितों को उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए, जिस तरह से उन्होंने मेरे बेटे को प्रताड़ित किया।” रेणुकास्वामी के पिता ने यह भी कहा कि हम अपने आंसू नहीं रोक पा रहे।

रेणुकास्वामी की माँ भी इन फोटो को देख कर दुखी हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरे पास उस तस्वीर को देखने की ताकत नहीं है। हमें न्याय चाहिए, उन सभी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। किसी और के बेटे को वह सब नहीं सहना पड़े जो मेरे बेटे ने सहा।” रेणुकास्वामी की माँ ने कहा कि पवित्रा गौड़ा की भी यही गत होगी।

रेणुकास्वामी मामले में हाल ही में बेंगलुरु पुलिस ने एक्टर दर्शन और उसकी गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा तथा बाकी आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें रेणुकास्वामी की हत्या से पहले यातनाएँ दिए जाने की बात सामने आई है। इसमें बताया गया है कि कितनी निर्दयता के साथ दर्शन रेणुकास्वामी के साथ पेश आया।

चार्जशीट में बताया गया है कि मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन की गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा से नफरत करता था। वह दर्शन का बड़ा फैन था और मानता था कि रेणुकास्वामी के कारण दर्शन का पारिवारिक जीवन तबाह हो गया है। वह पवित्रा गौड़ा को दर्शन से दूर करना चाहता था। इसके लिए वह लगातार पवित्रा गौड़ा को परेशान करता था। चार्जशीट में बताया गया है कि वह एक फेक आईडी बना कर पवित्रा गौड़ा को मैसेज करता था।

पवित्रा गौड़ा इससे परेशान थी। एक दिन रेणुकास्वामी ने अपने लिंग की तस्वीर पवित्रा गौड़ा को भेज दी थी। उसने कहा कि वह दर्शन से बेहतर है। वह @gautamks_1990 नाम से एक आईडी बनाकर पवित्रा गौड़ा को परेशान करता था। चार्जशीट में बताया गया है कि पवित्रा ने एक दिन दर्शन के मैनेजर पवन को इस मामले से निपटने को कहा था। पवन ने यह बात दर्शन तक पहुँचा दी। इससे दर्शन आग बबूला हो गया और रेणुकास्वामी को सजा देने के लिए प्लान बनाने लगा।

उसने अपने साथियों के माध्यम से रेणुकास्वामी को बेंगलुरु बुलाने का प्लान बनाया। इसके लिए एक व्यक्ति ने रेणुकास्वामी से बातचीत करना चालू किया। उसने रेणुकास्वामी से वादा किया कि वह उसे दर्शन से मिलवाएगा और फोटो भी खिंचवाएगा। उसने रेणुकास्वामी की सारी जानकारी इन्स्टाग्राम के माध्यम से ही इकट्ठा कर ली। इसके बाद उसने रेणुकास्वामी को चित्रदुर्गा से बुलवा लिया। चित्रदुर्गा से बाहर निकलते ही रेणुकास्वामी को दर्शन के लोगों ने पकड़ लिया।

रेणुकास्वामी को इसके बाद बेंगलुरु लाया गया। यहाँ उसे एक पार्किंग वाली जगह पर रखा गया। रेणुकास्वामी को यहाँ लाने के बाद दर्शन और पवित्रा गौड़ा को बुलाया गया। एक्टर दर्शन का कहना था कि वह रेणुकास्वामी को उसके कामों की सजा देगा। दर्शन ने यहाँ पहुँच कर रेणुकास्वामी को परेशान करना चालू किया। दर्शन और उसके साथियों ने यहाँ रेणुकास्वामी को यातनाएँ देना चालू किया। रेणुकास्वामी को यहाँ बिजली के झटके दिए गए। एक विशेष मशीन से उसके गुप्तांगों को बिजली के लगातार झटके दिए जाते रहे।

चार्जशीट में बताया गया है कि दर्शन समेत बाकी लोगों ने रेणुकास्वामी को आसपास खड़ी गाड़ियों में लड़ाया। उसके शरीर पर कई जगह वार किए, कई अंगों को नुकसान पहुँचाया गया। उसके मुंह में मांसाहारी भोजन डाला गया। रेणुकास्वामी इस बीच गिड़गिडाता रहा। उसने मना किया कि वह मांस नहीं खाता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेणुकास्वामी के सर पर भी चोट निकली है। दर्शन और उसके साथियों की प्रताड़ना के कारण रेणुकास्वामी की मौत हो गई। इसके बाद इन लोगों ने उसकी लाश को फिंकवा दिया।

बेंगलुरु पुलिस की चार्जशीट में कई फोटो भी दाखिल किए गए हैं, जिनमे रेणुकास्वामी बुरी हालत में है। यह तस्वीरें उसको यातनाएँ देने के बाद ली गईं थी। कुछ तस्वीरें वायरल भी हुई हैं। रेणुकास्वामी का खून दर्शन और पवित्रा के कपड़ों पर भी मिला है। यह दोनों इस समय इस मामले में जेल में बंद हैं। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद उनके विरुद्ध मामला चलेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘₹290 करोड़ की वंदे भारत पर ₹436 करोड़ खर्च कर रही मोदी सरकार’: TMC सांसद के झूठ का रेल मंत्रालय ने किया पर्दाफाश, ट्रेन...

वंदे भारत की लागत पर फैलाए जा रहे झूठ की पोल खोलते हुए रेल मंत्रालय ने बताया कि लागत बढ़ी नहीं बल्कि घटी है। कैसे? वो गणित भी रेल मंत्रालय ने अपने ट्वीट में समझाई।

बिल्डिंग से छिपकर फायरिंग कर रहा था आतंकवादी, भारतीय सेना ने कर दिया धुआँ-धुआँ: बारामुला एनकाउंटर का Video देखा आपने?

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है और आतंकी अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश कर रहा है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -