Thursday, September 19, 2024
Homeदेश-समाज'लागू हो UCC, यह इस्लाम विरोधी नहीं': लव जिहाद पर बोले इंद्रेश कुमार- प्यार...

‘लागू हो UCC, यह इस्लाम विरोधी नहीं’: लव जिहाद पर बोले इंद्रेश कुमार- प्यार के नाम पर हत्या और धर्मांतरण स्वीकार्य नहीं

"समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को एक देश, एक नागरिक और एक कानून के रूप में तैयार किया जाना चाहिए। समान नागरिक संहिता किसी भी प्रकार से मुस्लिम या इस्लाम विरोधी नहीं है। यह सभी धर्मों के लिए सुरक्षा कवच है। इसलिए किसी को घबराना नहीं चाहिए, बल्कि इसका स्वागत होना चाहिए।"

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता इंद्रेश कुमार (Indresh Kumar) ने समान नागरिक संहिता (UCC) की वकालत की है। कहा है कि यह इस्लाम विरोधी नहीं है। वहीं लव जिहाद को लेकर कहा है कि पहचान छिपाकर प्यार करना फ्रॉड है। प्यार के नाम पर हत्या और धर्मांतरण को स्वीकार नहीं किया जा सकता। रविवार (11 जून, 2023) को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

इंद्रेश कुमार ने कहा, “समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को एक देश, एक नागरिक और एक कानून के रूप में तैयार किया जाना चाहिए। समान नागरिक संहिता किसी भी प्रकार से मुस्लिम या इस्लाम विरोधी नहीं है। यह सभी धर्मों के लिए सुरक्षा कवच है। इसलिए किसी को घबराना नहीं चाहिए, बल्कि इसका स्वागत होना चाहिए।”

लव जिहाद के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “लड़का और लड़की रात के दो बजे तक बात करते हैं। फिर ऐसा क्या हो जाता है कि लड़की का कत्ल कर दिया जाता है। यह सचमुच में प्यार है या वासना, देश को इस बारे में सोचना चाहिए। लड़का, लड़की में प्रेम होता है। बाद में पता चलता है कि लड़के की वास्तविक पहचान कुछ और है। धोखे में रखकर प्रेम करना, प्यार है या वासना? इसके बाद जब सच्चाई का पता चलता है, यह पता चलता है कि लड़के का महजब दूसरा है, तब लड़की से पहचान बदलने को कहा जाता है।”

उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है, “सब कुछ छुपाकर प्रेम करना, बहुत बड़ी मक्कारी है। आज प्रेम के नाम पर वासना का व्यापार चल रहा है। अगर आप अपने पार्टनर से अपनी पहचान छुपाते हैं तो यह धोखा है। आज प्रेम को बदनाम किया जा रहा है। हिंदुस्तान प्रेम की धरती थी, है और रहेगी। लेकिन प्रेम के नाम पर हत्याएँ होना या धर्मांतरण कराना या फिर किसी तरह का फ्रॉड का रचा जाना, इसे ही लव जिहाद कहा जाता है। हमारा यह कहना है कि प्रेम को प्रेम रहना दिया जाए। प्रेम की आड़ में फ्रॉड हो, वासना हो या मक्कारी और हिंसा हो हम इसकी घोर निंदा करते हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पेजर वालों को दफनाने गए, दूसरे ब्लास्ट में उड़ गए… लेबनान में अब वॉकी-टॉकी में धड़ाधड़ विस्फोट, इजरायल के हमले में फिर कई हिज़्बुल्लाह...

विस्फोट छोटे पैमाने पर थे, लेकिन पिछले दिन हुए हमलों से मेल खाते हैं। लेबनान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी NNA ने दावा किया कि बेका क्षेत्र में 3 की मौत हुई है।

जब आई मुश्किल परिस्थिति तो हनुमान चालीसा और ‘ॐ नमः शिवाय’ ने दिया साथ: साथ बैठे गौतम गंभीर और विराट कोहली, याद किए मैदान...

गौतम गंभीर ने याद किया कि विराट कोहली ने बताया था कि वो हर गेंद से पहले 'ॐ नमः शिवाय' जपते थे और इसके बाद उन्हें खेलने में सुविधा होती थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -