दिल्ली में 11 साल की बच्ची का मर्डर करने वाला कैब ड्राइवर ‘नपुंसक’ निकला। पुलिस के मुताबिक, आरोपित कैब ड्राइवर बाशु कुमार की मेडिकल जाँच हुई थी, जिसमें उसके ‘इरेक्टाइल डिस्फंक्शन’ से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। इस शारीरिक दिक्कत की वजह से ड्राइवर बच्ची का रेप करने में नाकाम रहा।
इसके बाद कैब ड्राइवर ने गुस्से में आकर बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी थी। फिलहाल आरोपित ड्राइवर पुलिस की गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ड्राइवर ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि फुटपाथ से बच्ची को उठाने के बाद उसने कार की पिछली सीट पर रेप करने की कोशिश की थी।
जब वे ये घिनौना काम नहीं कर पाया और बच्ची ने शोर मचाया, तो उसने फरीदाबाद-गुरुग्राम बॉर्डर के पास एक सुनसान जंगल में लाकर बच्ची की हत्या कर दी। हत्या के बाद बच्ची के शव को पत्थरों के नीचे छुपा दिया। वारदात के बाद आरोपित कैब ड्राइवर ने कपड़े बदले और दोबारा कैब चलाने लगा।
पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपित कैब ड्राइवर को धर दबोचा। आरोपित बिहार का रहने वाला है और उस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

