मदरसे में 11 साल की मासूम से रेप करता था मौलवी अल-अमीन, पीड़िता की अम्मी ने चप्पलों से सरेआम की कूटाई: बांग्लादेश पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांग्लादेश के चट्टोग्राम जिले में मौलवी अल-अमीन ने 11 साल की छात्रा का मदरसे में कई बार रेप किया। पीड़ित के अम्मी ने मदरसे में जाकर मौलवी की चप्पलों से पिटाई की। इसका वीडियो भी सामने आया है। बाद में पीड़िता की अम्मी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब 06 जून 2026 को ईद-उल-अदहा की छुट्टियों के बाद मदरसा में दोबारा से पढ़ाई शुरू हुई। कक्षा 1 में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा की अम्मी ने मदरसा जाने को कहा लेकिन वह मना करने लगी और रोने लग गई।

पूछने पर पीड़ित छात्रा ने बताया कि मौलवी अल-अमीन ने कई बार उसके साथ रेप किया है और किसी को न बताने के लिए धमकियाँ भी दी। इसी वजह से पीड़िता ने लंबे समय तक यह बात छुपाकर रखी। पीड़िता की आपबीती सुन परिजनों ने संद्विप पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपित मौलवी अल-अमीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।