उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में विधवा महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि एक व्यक्ति ने रवि नाम बताकर उससे दोस्ती की, फिर शादी कर ली और अब धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपित की पहचान नसीम के रूप में हुई है, जो अपनी असली पहचान छुपाकर महिला से शादी करने में सफल रहा। शादी के बाद दोनों के बच्चे भी हुए, लेकिन बाद में महिला को उसकी असलियत का पता चला।
थाना कोतवाली शहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 635/25 धारा 318(2)/127(2)/351(2) बीएनएस व धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में की जा रही कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद बिजनौर की बाइट ।#UPPolice @dgpup @digmoradabad @adgzonebareilly pic.twitter.com/PdJzBLGhAJ
— Bijnor Police (@bijnorpolice) July 26, 2025
महिला का आरोप है कि नसीम ने उसकी जमा-पूँजी हड़प ली और इस्लाम अपनाने का लगातार दबाव डालता रहा। विरोध करने पर मानसिक उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ IPC और उत्तर प्रदेश धर्मांतरण निषेध कानून 2021 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

