उत्तर प्रदेश के देवबंद का रहने वाला मोहम्मद फरमान ने अमन तोमर बनकर देहरादून की हिंदू महिला को फँसाया। फरमान ने हिंदू युवती का धर्म परिवर्तन तक करवा दिया। आरोपित ने महिला को देवबंद ले जाने की साजिश रची थी। हालाँकि, इससे पहले ही मामला उजागर हुआ और फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देवबंद का रहने वाला मोहम्मद फरमान देहरादून के चकराता इलाके में मिस्त्री बनकर रह रहा था। वह अपना नाम अमन तोमर या अमन शर्मा बताता था। उसने चकराता की एक हिंदू युवती को इंस्टाग्राम पर हिंदू नाम से आईडी बनाकर फँसाया। इसके बाद फरमान ने हिंदू महिला का ब्रेनवॉश किया और उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया।
मामला तब उजागर हुआ जब हिंदू महिला के पति ने फरमान को रंगे हाथों पकड़ा। एक रोज महिला का पति अपनी पत्नी के मायके गया था, वहाँ उसने फरमान को पत्नी के साथ देख लिया। डर के मारे फरमान गोशाला में छिप गया। लेकिन फिर भी पकड़ में आ गया। फिर उसने गाली-गलौज और जातिसूचक शब्द इस्तेमाल किए। इसके बाद फरमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ 10 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर ने बताया कि वह अब तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की 130 से ज्यादा हिंदू युवतियों को लव जिहाद में फँसा चुका है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फरमान के मोबाइल फोन में हिंदू युवतियों के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं। वह सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट से हिंदू युवतियों को निशाना बनाता था।

