मस्जिद गया 11 साल का बच्चा, कमरे में बंद कर किया गैंगरेप: सभी 4 कुकर्मी भी नाबालिग, रुड़की की घटना

उत्तराखंड के रुड़की जिले में एक मस्जिद में 11 साल के बच्चे से चार नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया। आरोपितों ने बच्चों को किसी से कुछ ना बताने की धमकी भी दी। पीड़ित के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार (30 जुलाई 2025) को बच्चा मस्जिद में गया था। बच्चे को 4 किशोर लड़के बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गए। यहाँ बच्चे का सामूहिक बलात्कार किया। इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। बच्चा बेहोशी की हालत में घर पहुँचा तो परिजनों को शक हुआ।

परिजनों के बार-बार पूछने पर बच्चे ने सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन ने गंगनहर कोतवाली थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित नाबालिगों में से 2 को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं, मस्जिद के मुआज्जिम को भी तलब किया गया है।