19 साल की लड़की ने स्कूल में बच्चे को दिया जन्म, फिर नवजात को तीसरी मंजिल से फेंका: हैदराबाद की घटना

तेलंगाना के हैदराबाद में एक 19 साल की छात्रा ने स्कूल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया और कथित तौर पर उसे स्कूल के तीसरी मंजिल से फेंक दिया। स्कूल के स्टाफ ने जब बच्चे को जमीन पर पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मंगलवार (23 जून 2026) का है। यहाँ तेलंगाना माइनॉरिटी रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन सोसाइटी (TMREIS) के एक स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली 19 साल की छात्रा 8 महीने की प्रेग्नेंट थी। उसने एक बच्चे(बेबी बॉय) को जन्म दिया और कथित तौर पर उसे तीसरी मंजिल के हॉस्टल के रूम से नीचे फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जाँच में यह भी सामने आया कि उसका अपने ही किसी रिश्तेदार के साथ संबंध था। मामले में गोलकोंडा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही है।