रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के जश्न के लिए आयोजित विक्ट्री परेड के लिए उमड़े फैंस के बीच मची भगदड़ में मरे लोगों के परिवार को टीम ने 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही पीड़ितों के लिए RCB केयर फंड बनाने की भी घोषणा की है।
RCB फ्रेंचाइजी ने 5 जून को हुए हादसे को लेकर अपनी तरफ से बयान जारी किया। टीम ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही घटना में घायल हुए प्रशंसकों की सहायता के लिए एक राहत कोष भी बनाया है। इसके अलावा विराट कोहली ने भी पोस्ट करके घटना पर दुःख जताया है।
???????? ?????????: ????? ??????????? ?????????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 5, 2025
The unfortunate incident in Bengaluru yesterday has caused a lot of anguish and pain to the RCB family. As a mark of respect and a gesture of solidarity, RCB has announced a financial… pic.twitter.com/C50WID1FEI
दरअसल 18 साल बाद RCB ने आईपीएल का खिताब जीता था। इसको लेकर फैन्स काफी उत्साहित थे। इसी जीत को बड़े स्तर मनाने के लिए बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न का आयोजन किया गया था। लेकिन उससे पहले ही वहाँ भगदड़ मच गई। घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गये थे। कई हस्तियों ने इस घटना पर खेद प्रकट किया है।

