19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 19 मंत्री… UP बीजेपी की नई टीम का ऐलान, जानें- किस-किस को मिली जगह

UP बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस नई टीम में कुल 64 पदाधिकारियों को जगह मिली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनी हैं। पूरी टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 19 मंत्री शामिल किए गए हैं।

पार्टी ने इस टीम के जरिए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है। पंकज चौधरी के अध्यक्ष बनने के करीब 6 महीने बाद इस कार्यकारिणी की घोषणा हुई है। नई टीम में प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा और डॉ कृतिका अग्रवाल जैसी महिला चेहरों को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा रामप्रताप सिंह, चौहान, गीता शाक्य और राजेश चौधरी समेत 8 नेताओं को महामंत्री बनाया गया है। रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा और सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई है। अब यही नई टीम साल 2027 में होने वाले UP विधानसभा चुनाव के प्रबंधन, रैलियों और प्रचार की पूरी जिम्मेदारी संभालेगी।