राशिद ने खुद को दिखाया ‘सेक्युलर’, हनुमान चालीसा पढ़ हिन्दू लड़की को फँसाया… सऊदी ले जाने का दिया लालच: बाद में बनाया इस्लाम कबूलने का दबाव, पीड़िता ने लखनऊ में दर्ज करवाई FIR

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मोहम्मद राशिद ने 20 साल की हिंदू युवती को जबरन धर्म परिवर्तन का शिकार बनाया। राशिद ने युवती को प्रेमजाल में फँसाया। हनुमान चालीसा पढ़कर हिंदू धर्म को मानने की बात कही। फिर कुछ दिन बाद युवती पर इस्लाम कबूलने का दबाव डाला।

युवती ने पुलिस से शिकायत की है। युवती ने कहा कि राशिद खुद को सेक्युलर बताता था। जब इस्लाम अपनाने से इनकार किया तो राशिद ने उसे पैसे का लालच दिया। राशिद के सऊदी अरब और बांग्लादेश में रिश्तेदार भी रहते हैं। युवती को भी अपने साथ विदेश ले जाकर बेहतर जिंदगी देने का झाँसा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राशिद ने युवती की अश्लील एडिट की हुई तस्वीरें भी वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस प्रताड़ना से युवती की मानसिक हालत खराब हो गई। राशिद ने युवती को खुदकुशी करने तक को मजबूर कर दिया।

युवती ने अपनी माँ को सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों की सहायता से पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।