Homeराजनीति'यादव सिर्फ 7%, हम 25%': मुस्लिम को बनाएँ सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिलेश से...

‘यादव सिर्फ 7%, हम 25%’: मुस्लिम को बनाएँ सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिलेश से बरेलवी उलेमा ने माँगी कुर्बानी

मौलाना ने कहा है कि अखिलेश यादव की बिरादरी के लोग पूरे उत्तर प्रदेश में महज 7% हैं। राज्य में मुस्लिमों की तादाद 22 से 25% है। ये मुस्लिमों का हक है कि इस बार समाजवादी पार्टी के तमाम बड़े ओहदे वही तय करें।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समाजवादी पार्टी (SP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी मुस्लिम को बनाने की माँग की गई है। यह माँग बरेलवी उलेमा मौलाना शहाबुद्दीन ने की है। वे ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

मौलाना ने कहा है कि यदि अखिलेश यादव ऐसा नहीं करते हैं तो मुस्लिमों के पास भी विकल्प खुले हैं। उन्होंने सपा के मुस्लिम प्रेम को महज दिखावा करार दिया है। ये बातें उन्होंने मंगलवार (27 सितंबर 2022) को कही।

मौलाना शहाबुद्दीन ने अपने वीडियो संदेश की शुरुआत में 28-29 सितंबर 2022 को लखनऊ में होने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन का जिक्र किया है। कहा है कि इस सम्मेलन में सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष तय होना है। मौलाना शहाबुद्दीन के अनुसार ये लगभग पहले से तय है कि अखिलेश यादव ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।

अपने वीडियो में मौलाना शहाबुद्दीन ने आगे कहा है कि इस बार समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी मुस्लिम को बनाया जाना चाहिए, क्योंकि मुस्लिमों ने मुलायम और अखिलेश दोनों को मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि पहले जो सपा पहले थी अब वो नहीं है। अब सपा बिखर चुकी है। अखिलेश यादव मुस्लिमों के मुद्दों को नजरअंदाज करते हैं।

मौलाना ने कहा है कि अखिलेश यादव की बिरादरी के लोग पूरे उत्तर प्रदेश में महज 7% हैं। राज्य में मुस्लिमों की तादाद 22 से 25% है। ये मुस्लिमों का हक है कि इस बार समाजवादी पार्टी के तमाम बड़े ओहदे वही तय करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मुस्लिमों को देने की कुर्बानी अखिलेश यादव को देनी पड़ेगी। अखिलेश यादव ये कुर्बानी नहीं दे सकते तो आने वाले चुनावों में मुस्लिमों के पास दूसरे विकल्प मौजूद हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -