Monday, July 14, 2025
Homeराजनीतिकंगना रनौत लड़ेंगी 2024 का चुनाव? अभिनेत्री के पिता बोले- वह लोकसभा के लिए...

कंगना रनौत लड़ेंगी 2024 का चुनाव? अभिनेत्री के पिता बोले- वह लोकसभा के लिए तैयार, सीट का फैसला BJP को करना है

अभिनेत्री कंगना रनौत के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें लम्बे समय से लग रही हैं। अब उनके पिता ने भी स्पष्ट किया है कि वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।हालाँकि वह कहाँ से लड़ेंगी यह स्पष्ट नहीं है। उनके पिता का कहना है कि पार्टी (भाजपा) तय करेगी उनको कहाँ से चुनाव लड़ाना है।

अभिनेत्री कंगना रनौत के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें लम्बे समय से लग रही हैं। अब उनके पिता ने भी स्पष्ट किया है कि वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हालाँकि वह कहाँ से लड़ेंगी यह स्पष्ट नहीं है। उनके पिता का कहना है कि पार्टी (भाजपा) तय करेगी उनको कहाँ से चुनाव लड़ाना है।

कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने मीडिया से बताया है कि अभिनेत्री कंगना 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ेंगी। कंगना के पिता का बयान कंगना की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात के बाद आया है। कंगना 17 दिसम्बर, 2023 को भाजपा अध्यक्ष से कुल्लू स्थित आवास में मिली थीं।

कंगना ने हाल ही में गुजरात के द्वारका में मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि भगवान की कृपा रही तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। हालाँकि, अभी कंगना भाजपा या अन्य किसी पार्टी की आधिकारिक सदस्य नहीं हैं।

कंगना मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गाँव की रहने वाली हैं। उनके हिमाचल प्रदेश से ही चुनाव लड़ने की संभावनाएँ जताई जा रही हैं। वह जिस मंडी जिले से सम्बन्ध रखती हैं वह राज्य के प्रभावशाली स्वर्गीय वीरभद्र सिंह परिवार का गढ़ है।

मंडी लोकसभा सीट से स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह सांसद हैं। वह 2021 के लोकसभा उपचुनाव में सांसद बनी थीं। यह सीट भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई थी। यहाँ से भाजपा ने उपचुनाव में ब्रिगेडियर खुशाल सिंह को टिकट दिया था लेकिन वह हार गए थे।

कंगना रनौत लम्बे समय से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रशंसा करती आई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम की भी कई बार प्रशंसा की है। वह 12 दिसम्बर, 2023 को हिमाचल के बिलासपुर में आयोजित किए गए आरएसएस के कार्यक्रम में भी शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से तैयार लोगों ने जब देश की सत्ता को संभाला तो जो काम 70 साल में नहीं हुए, वह मात्र 8 से 10 साल में हो गए। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘तुम्हें फँसाना सवाब का काम’: नावेद ने कलावा-तिलक लगा 18 हिन्दू लड़कियों से किया लव जिहाद, फोन में मिली 1900 फोटो-वीडियो, इस्लाम कबूल करवाने...

उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में हिंदू युवती से दुष्कर्म करने वाले नावेद उर्फ कासिब पठान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नावेद ने अब तक 18 हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फँसाया है।

हिन्दू लड़कियों को फँसाने के लिए छांगुर ने बना रखा था 1000 मुस्लिम युवकों का दस्ता, धर्मांतरण करवाने पर देता था पैसा: 579 जिलों...

धर्मांतरण नेटवर्क चलाने वाला छांगुर पीर 1000 मुस्लिम लड़कों को हिन्दू लड़कियों फँसाने के लिए फंडिंग देता था।
- विज्ञापन -