Homeराजनीति'ईमानदार' राजीव गाँधी के जन्मदिन पर सोनिया बोलीं- उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग बिलकुल नहीं...

‘ईमानदार’ राजीव गाँधी के जन्मदिन पर सोनिया बोलीं- उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग बिलकुल नहीं किया

इस मौके पर सोनिया ने नरेंद्र मोदी पर भी भरपूर निशाना साधा। उन्होंने राजीव गाँधी के घमंड न करने, नारे न लगाने आदि का ज़िक्र कर मोदी को घेरने की भरपूर कोशिश की। साथ ही दावा भी किया कि जैसे 1989 में राजीव गाँधी ने.....

कॉन्ग्रेस अध्यक्ष के पद पर हाल ही में अंतरिम तौर पर वापसी करने वालीं संप्रग अध्यक्षा सोनिया गाँधी भी मोदी सरकार पर ‘डर का माहौल’ बनाने का आरोप लगाने वालों में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने राजीव गाँधी के 75वें जन्मदिवस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए यह बात कही। सोनिया गाँधी पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन कार्यक्रम पर दिल्ली में बोल रहीं थीं।

1984 में मिला था पूर्ण बहुमत

1984 में अपनी माँ इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद हुए आम चुनावों में राजीव गाँधी के नेतृत्व में कॉन्ग्रेस को 404 सीटें मिलीं थीं, और जनसंघ को पुनर्जीवित कर बनी भाजपा महज़ 2 सीटों पर सिमट गई थी। सोनिया गाँधी ने उन्हीं चुनावों को याद कराते हुए कहा कि राजीव ने कभी ‘भय का वातावरण’ बनाने या लोगों की आज़ादी और अधिकारों का हनन करने के लिए बहुमत का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कभी लोकतंत्र के मूल्यों को खतरे में नहीं डाला।

राजीव के फैसले याद दिलाए

सोनिया गाँधी ने इस मौके पर राजीव गाँधी के कई फैसले याद दिलाए। उन्होंने राजीव सरकार द्वारा मतदान की उम्र घटाकर 18 साल किए जाने, स्थानीय निकायों (पंचायतों और नगरपालिकाओं) को वैधानिक दर्जा मिलने, दूरसंचार क्रांति आदि का ज़िक्र किया।

साथ ही इस मौके पर सोनिया ने नरेंद्र मोदी पर भी भरपूर निशाना साधा। उन्होंने राजीव गाँधी के घमंड न करने, नारे न लगाने आदि का ज़िक्र कर मोदी को घेरने की भरपूर कोशिश की। साथ ही दावा भी किया कि जैसे 1989 में राजीव गाँधी ने ‘निःस्वार्थ’ ईमानदारी से पूर्ण बहुमत न होने के चलते सरकार बनाने से मना किया, वैसा आज कोई और नेता नहीं कर सकता।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -