Sunday, September 8, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयदुनिया का 'सबसे गंदा आदमी' थे 94 साल के हाजी, 60 साल बाद जबर्दस्ती...

दुनिया का ‘सबसे गंदा आदमी’ थे 94 साल के हाजी, 60 साल बाद जबर्दस्ती नहलाया; बीमार पड़ा और हो गई मौत: सड़ा हुआ मांस खाते, पीते थे गंदा पानी

एक गड्ढे में बनी ईंट की झोपड़ी में हाजी अकले रहते थे। कई सालों तक नहीं नहाने के कारण उनकी त्वचा का रंग काला पड़ गया था। कथित तौर वे खाने में सड़ा हुआ मांस लेते थे। गंदा पानी पीते थे।

ईरान के अमौ हाजी (Amou Haji) का निधन हो गया है। उनकी पहचान दुनिया के सबसे गंदे आदमी के तौर पर थी। रिपोर्टों के अनुसार 60 साल बाद नहाने की वजह से वे बीमार हो गए थे। इसके कारण उनकी मौत हो गई है।

हाजी दक्षिणी ईरान के डेगाह गाँव में रहते थे। उनका निधन रविवार (23 अक्टूबर 2022) को गाँव डेगाह में ही हुआ। बताया जा रहा है कि हाजी बीमार होने के डर से स्नान नहीं करते थे। उनका मानना था कि साबुन और पानी का इस्तेमाल से उन्हें गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं। पिछले दिनों उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं थी। तब ग्रामीणों ने उन्हें जबर्दस्ती नहलाया था। इसके कुछ दिनों बाद ही उनकी मौत की खबर आई है।

एक गड्ढे में बनी ईंट की झोपड़ी में हाजी अकले रहते थे। कई सालों तक नहीं नहाने के कारण उनकी त्वचा का रंग काला पड़ गया था। कथित तौर वे खाने में सड़ा हुआ मांस लेते थे। गंदा पानी पीते थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार हाजी की इस सनक के लिए युवावस्था में उन्हें लगे कुछ सदमे जिम्मेदार थे। वे जीवन भर इन सदमों से उबर नहीं पाए थे। 2014 में तेहरान टाइम्स ने बताया था कि हाजी ताजा भोजन करने की बजाए सड़क किनारे मरने वाले जानवरों को खाते हैं। जानवरों के मल से भरे पाइप से धूम्रपान करते हैं।

2013 में अमौ हाजी के जीवन पर आधारित एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी’ भी बनाई गई थी। उनके निधन से कुछ महीने पहले, गाँव के लोगों ने बताया था कि Amou Haji न नहाने का बहाना ढूँढता था। बाद में वह बिना नहाए रहने लगे। कुछ महीने पहले गाँव के लोगों ने उन्हें जबरन नहलाया था। तभी से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी शुरू हो गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ग्रामीण और रिश्तेदार कहते थे – अनाथालय में छोड़ आओ; आज उसी लड़की ने माँ-बाप की बेची हुई जमीन वापस खरीद कर लौटाई, पेरिस...

दीप्ति की प्रतिभा का पता कोच एन. रमेश को तब चला जब वह 15 वर्ष की थीं और उसके बाद से उन्होंने लगातार खुद को बेहतर ही किया है।

शेख हसीना का घर अब बनेगा ‘जुलाई क्रांति’ का स्मारक: उपद्रव के संग्रहण में क्या ब्रा-ब्लाउज लहराने वाली तस्वीरें भी लगेंगी?

यूनुस की अगुवाई में 5 सितंबर 2024 को सलाहकार परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसे "जुलाई क्रांति स्मारक संग्रहालय" के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -