Sunday, July 13, 2025
Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाब्लड कैंसर से मरा खालिस्तानी अवतार सिंह खांडा या जहर देकर मारा गया? अमृतपाल...

ब्लड कैंसर से मरा खालिस्तानी अवतार सिंह खांडा या जहर देकर मारा गया? अमृतपाल का था हैंडलर, तिरंगे का किया था अपमान

अवतार सिंह खांडा पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला था। साल 1988 में रोडे गाँव में खांडा का जन्म हुआ था। उसी साल खांडा के चाचा बलवंत सिंह खुकराना को सुरक्षा बलों ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था। तीन साल बाद यानी 1991 को उसके पिता कुलवंत सिंह खुकराना का एनकाउंटर हो गया।

ब्रिटेन में रह रहे खालिस्तान समर्थक अवतार सिंह खांडा (Avatar Singh Khanda) की बर्मिंघम (Birmingham, England) के एक अस्पताल में मौत हो गई है। खांडा हाल ही में जेल भेजे गए खालिस्तानी अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) का हैंडलर भी था और उसे 37 दिनों तक छिपने में मदद की थी। खांडा NIA की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था।

बताया जा रहा है कि की खांडा को पिछले सप्ताह बर्मिंघम के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह ICU में लाइफ सपोर्ट पर था। पिछले कुछ दिनों से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। आखिरकार उसने देर रात को दम तोड़ दिया। उसे पहली स्टेज का ब्लड कैंसर था। यह भी संदेह जाहिर किया गया कि खांडा को जहर दिया गया था।

खांडा लंदन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले का मुख्य आरोपित था और राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) उसे प्रत्यर्पित कर भारत लाने की लगातार कोशिश में जुटी हुई थी। खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के संस्थापक दीप सिद्धू से भी खांडा की काफी अच्छी बातचीत थी।

खांडा ने साल 2019 में लंदन में स्थित भारतीय दूतावास पर लगे तिरंगे को उतार दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इतना ही नहीं, अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद भी खांडा ने लंदन में प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। बम बनाने में महारथी खांडा का पूरा परिवार खालिस्तान आंदोलन से जुड़ा हुआ है।

यह भी कहा जाता है कि अमृतपाल को पंजाब भेजने और ‘वारिस पंजाब दे’ का मुखिया बनाकर खालिस्तान आंदोलन को धार देने की कोशिश के पीछे भी यही खांडा था। खांडा खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) के आतंकी कुलवंत सिंह खुकराना का बेटा है और KLF की लंदन इकाई का प्रमुख था।

खांडा खालिस्तान का समर्थन करने वाले संगठनों को भी एक करने का प्रयास कर रहा था। उसने सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) से भी हाथ मिलाया था। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि खांडा खालिस्तानी आतंकी जगतार सिंह तारा और परमजीत सिंह पम्मा का बेहद करीबी था।

अवतार सिंह खांडा पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला था। साल 1988 में रोडे गाँव स्थित भिंडरावाले के घर में खांडा का जन्म हुआ था। उसी साल खांडा के चाचा बलवंत सिंह खुकराना को सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था। 3 मार्च 1991 को उसके पिता कुलवंत सिंह खुकराना का भी एनकाउंटर हो गया।

अवतार के मामा गुरजंत सिंह बुधसिंहवाला खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) का प्रमुख था। 22 साल की उम्र में साल 2007 में जब खांडा पढ़ाई के लिए ब्रिटेन गया तो वहाँ वह खालिस्तानियों से संपर्क में आ गया और खालिस्तान मूवमेंट का सक्रिय सदस्य बन गया। इसके बाद 2012 में उसने वहाँ शरण ले लिया।

2015 में भारत ने ब्रिटिश सरकार को भारत विरोधी कुछ लोगों के नाम सौंपे थे। इनमें अवतार सिंह खांडा का नाम भी शामिल था। खांडा का परिवार मोगा में ही रहता है। उसकी माता चरनजीत कौर एक स्कूल में टीचर है। उसकी एक बहन भी है, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

इस्लामी भीड़ ने हिन्दू परिवार पर किया हमला, घर के दरवाजे को कुल्हाड़ी से तोड़ा… लाठी-डंडों से की पिटाई: यासीन शेख था सरगना, छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कचरा फेंकने से शुरू हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। यहाँ संजय चौधरी ने सड़क पर कचरा फेंका, तो पड़ोसी राजेश तिवारी ने इसका विरोध किया।

असम सरकार ने गोलपाड़ा में 1000 बीघा+ जमीन पर से हटाया अतिक्रमण, ज्यादातर ‘मुस्लिमों’ का था कब्जा: 4 साल में खाली करवाई 25 हजार...

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार का कहना है कि यह सिर्फ जंगल बचाने का मामला नहीं है, बल्कि यह असम की पहचान और जनसंख्या संतुलन को बचाने की लड़ाई है।
- विज्ञापन -