Homeसोशल ट्रेंड'फिर सिसोदिया और सत्येंद्र जैन क्या हैं?': राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल को बताया...

‘फिर सिसोदिया और सत्येंद्र जैन क्या हैं?’: राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल को बताया आधुनिक महात्मा गाँधी तो लोगों ने लिए मजे, देखें मीम्स

"हे भगवान। ये सब क्या क्या सुनने को मिल रहा है? राघव चढ्ढा जी दिल्ली की जनता आपके चुटकुले नहीं सुनना चाहती है, शराब घोटाले पर जवाब चाहती है।"

दिल्ली के शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने समन जारी कर अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसे लेकर ‘आम आदमी पार्टी (AAP)’ केजरीवाल का बचाव करने में जुटी हुई है। इस बीच पार्टी नेता राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल को आधुनिक दौर का महात्मा गाँधी बताया है। इसको लेकर नेटिजेन्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल, शराब घोटाला मामले की जाँच अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तक पहुँच गई है। समन के बाद उन्हें रविवार (16 अप्रैल, 2023) को सीबीआई के सामने पेश होना होगा। ऐसे में केजरीवाल का बचाव करते हुए राघव चड्ढा ने कहा है, “AAP नेता भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाने में जुटे हुए हैं। मुझे इस बात को कहते हुए कोई संकोच नहीं है कि अरविंद केजरीवाल आधुनिक युग के महात्मा गाँधी हैं। उनकी छवि पूरी तरह से बेदाग है।”

राघव चड्ढा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय नेटिजेन्स ने कई तरह के कंटेंट शेयर कर प्रतिक्रिया दी है:

नरोत्तम सिंह तोमर नामक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “ससुरा इतिहास ही बदल डाला। सत्येंद्र जैन-भगत सिंह, सिसोदिया-बच्चों के चाचा (नेहरू) और अब केजरीवाल- महात्मा गाँधी। गजब का स्वतंत्रता का आंदोलन है ‘शराब माफियाओं’ का।”

‘व्हाट नेक्स्ट’ नामक यूजर ने ट्वीट कर कहा, “हम कैसे मान लें कि केजरिवाल जी महात्मा गाँधी हैं। जब एक गाल पर झापड़ पड़ा था तो उन्होंने दूसरा गाल आगे नहीं किया था।”

एक यूजर ने लिखा, “बात तो सच बोल रहा है केजरीवाल मॉडर्न डे गाँधी है क्योंकि उसने आज के सेल्फ क्लेम्ड भगत सिंह (सिसोदिया) और राजगुरु (सतेंद्र जैन) को तिहाड़ में सड़ने के लिए छोड़ दिया।”

लव चौहान नामक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा, “शर्म कर लो राघव जी कुछ भी बोलने से पहले। वो महात्मा गाँधी थे उन्होंने आंदोलन खुद के और जनता के भरोसे लड़े थे और ये केजरीवाल जी तो अन्ना जी के आंदोलन को ही खा गए। बल्कि चट कर गए। हम राजनीति में नही आयेंगे। हम बंगला-गाड़ी नही लेंगे। हम सिक्योरिटी नही लेंगे। हम लोकपाल बिल लाएँगे। कहाँ है?”

मनीष शर्मा नामक यूजर ने लिखा, “अगर केजरीवाल भ्रष्ट है तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं, से लेकर केजरीवाल आज के महात्मा गाँधी है। हे भगवान। ये सब क्या क्या सुनने को मिल रहा है? राघव चढ्ढा जी दिल्ली की जनता आपके चुटकुले नहीं सुनना चाहती है, शराब घोटाले पर जवाब चाहती है।”

आजाद परिंदे नामक यूजर ने लिखा, “केजरीवाल महात्मा गाँधी है, सिसोदिया भगत सिंह है, आतिशी झाँसी की रानी है, दंगाई ताहिर हुसैन चंद्रशेखर आज़ाद है, चड्ढा राजगुरु है, तुम सुखदेव हो और कोई बचा है क्या?”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप नेताओं का अगला बयान – अरविंद केजरीवाल ने ही महात्मा गाँधी को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए प्रेरित किया था।”

आइए देखते हैं इसको लेकर शेयर किए गए कुछ मीम्स:

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -