विजयपाल सिंह कजरी निरंजनपुर स्थित निजी स्कूल अकाल एकेडमी में बतौर उपप्रधानाचार्य कार्यरत थे। किसान आंदोलन से संबंधित एक वायरल वीडियो पर टिप्पणी करने के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।
ईडी की टीम उत्तर प्रदेश पीएफ़आई अध्यक्ष, नसीम अहमद के इंदिरानगर लखनऊ स्थित आवास पर छापा मारा और बाराबंकी में पीएफ़आई के सदस्य मुदस्सिर के आवास पर भी छापा मारा।
सीबीआई ने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी के विरुद्ध दो FIR दर्ज की है। दोनों FIR वक्फ़ बोर्ड की संपत्ति को प्रयागराज और कानपुर में ग़ैरकानूनी रूप से बेचने, खरीदने और स्थानांतरित करने के संबंध में दर्ज की गई हैं।
राशिद बच्चों के पटाखे जलने से आक्रोशित था। राशिद ने उनकी माँ मीना देवी को पीट पीटकर घायल कर दिया। उसने मीना देवी का गला दबाया जिससे वह बेहोश होकर गिर गई।
कॉल करने वाला व्यक्ति कम उम्र के लड़कों को ज़हरीली शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसके पास से देसी शराब की 20 बोतलें बरामद की थीं।