Homeदेश-समाजतीन तलाक के बाद बड़े भाइयों के साथ मिलकर शौहर ने किया गैंगरेप

तीन तलाक के बाद बड़े भाइयों के साथ मिलकर शौहर ने किया गैंगरेप

तीन महीने पहले ही हुई थी पीड़िता की शादी, मामूली विवाद की वजह से पति ने दिया तीन तलाक

उत्तरप्रदेश से तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक मामूली पारिवारिक विवाद की वजह से पति ने पहले उसे तीन तलाक दे दिया और बाद में अपने बड़े भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीड़िता ने मामले की शिकायत करते हुए इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला जिले के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता की शादी तीन महीने पहले ही मेरठ के इंचाली के सलमान के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार मामूली विवाद की वजह से सलमान ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद सलमान ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर उसका रेप किया।

पुलिस अधीक्षक से ​महिला के गुहार लगाने के बाद बुलंदशहर को गुलावठी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मेरठ के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पति और जेठों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। उन्होंने आरोप सही जाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया है।

गौरतलब है कि तीन तलाक को लेकर केंद्र सरकार काफी सख्त है। फिर भी तीन तलाक रुकने का नाम नहीं ले रहा। हाल में तीन तलाक का एक मामला यूपी के सीतापुर से सामने आया था। इस मामले में शराब पीने से मना करने पर नाराज होकर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और उसे घर से निकाल दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -