कम से कम तीन एग्जिट पोल्स में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखे गए 400 सीटों के लक्ष्य के आसपास पहुँचते दिखाया जा रहा है।
सबसे बड़ा उलटफेर बंगाल में हुआ है। पश्चिम बंगाल में भाजपा को 26-31 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। पिछली बार भाजपा यहाँ 18 सीट जीती थी। तृणमूल 11-14 पर सिमटती दिखाई दे रही है।
पश्चिम बंगाल के जयनगर लोकसभा सीट पर वोटिंग के दौरान टीएमसी के गुंडों की पत्थरबाजी के चपेट में आने से एएनआई के पत्रकार बंटी मुखर्जी को गंभीर चोटें आई हैं
सातवें चरण में मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग टीवी चैनलों, सोशल और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होने वाले एग्जिट पोल डिबेट में कॉन्ग्रेस पार्टी अपने प्रवक्ताओं को नहीं भेजेगी।