उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मुहर्रम के ताजिया जुलूस में विवाद हो गया। जुलूस में शामिल मुस्लिम भीड़ ने हिंदू परिवार के घर पर सफेद पाउडर फेंक दिया। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो भीड़ ने हिंदू परिवार के बाकी घरों में पथराव किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ताजिया जुलूस रविवार (06 जुलाई 2025) दोपहर बड़ा गाँव पहुँचा। जुलूस में शामिल लोगों ने गाँव के ही निवासी सियाराम और जमुनादीन के घरों पर सफेद पाउडर फेंक दिया। जमुनादी के पोते पंकज ने इसका विरोध किया तो मुस्लिम भीड़ ने उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं मुस्लिम भीड़ ने हिंदू घरों पर पथराव भी किया।
पथराव से गाँव में अफरातफरी मच गई। कई घरों के टीन शेड, सोलर पैनल और चूल्हे टूट गए। इसके साथ जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने हिंदू घरों में घुसकर धमकिया भी दी। विवाद की सूचना मिलते ही भारी पुलिसबल मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
पुलिस ने पीड़ित पंकज की तहरीर के आधार पर 4 लोग तालिब, जाहिद, सुलेमान और नूरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऑप इंडिया के पास इस FIR की कॉपी भी मौजूद है। सीओ सिटी रमेश तिवारी ने बताया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

