बिहार में RJD और इंडी गठबंधन के बिहार बंद ने अराजकता की सारी हदें पार कर दीं। दरभंगा के धोई घाट में RJD कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी, जिससे एक एंबुलेंस फंस गई। जब एंबुलेंस को रास्ता देने की माँग की गई, तो कार्यकर्ताओं ने धमकी दी। एक पत्रकार ने एंबुलेंस पास कराने की गुहार लगाई, तो RJD के गुंडों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और कैमरे पर हाथ मारते हुए कहा, “गाँ#@ में बाँस कर देंगे, 90 वाला लहर आएगा तो नीचे पटक देंगे।”
इस धमकी ने बिहार के उस खौफनाक दौर की याद दिला दी, जब गुंडागर्दी आम थी। पूरे बिहार में बंद के दौरान सड़कें जाम की गईं, ट्रेनें रोकी गईं, और कई जगह दुकानों में तोड़फोड़ की खबरें आईं।
RJD का दावा है कि यह बंद मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ था, लेकिन BJP ने इसे जनता को परेशान करने की साजिश बताया। पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन दरभंगा जैसे इलाकों में अराजकता हावी रही। यह घटना RJD की कार्यशैली पर सवाल उठाती है।

