पाकिस्तान के 5 लड़ाकू विमान भारत ने मार गिराए: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर वायुसेना चीफ का बड़ा खुलासा, कहा- एक जासूसी विमान भी किया तबाह

पाकिस्तान के 5 लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मार गिराया था। आतंकी मुल्क के एक AWACS जासूसी विमान को भी तबाह कर दिया गया था। यह खुलासा भारतीय वायुसेना के मुखिया अमर प्रीत सिंह किया है।

भारतीय वायुसेना के मुखिया ने यह बात बेंगलुरु के HAL मैनेजमेंट अकादमी ऑडिटोरियम में एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे मेमोरियल लेक्चर के 16वें सीजन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हमलों को रोकने में S-400 एअर डिफेंस सिस्टम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने की सैटेलेाइट तस्वीरें भी दिखाई।