‘मुस्लिम बन वरना गंदी वीडियो कर दूँगा वायरल’: देवरिया में मॉल के मालिक उस्मान खान ने हिंदू महिला कर्मचारियों का किया यौन उत्पीड़न, फिर धर्मांतरण का दबाव बनाया

उत्तर प्रदेश के देवरिया में SS मॉल और ईजी मार्ट में धर्मांतरण और यौन शोषण का गंदा खेल पकड़ा है। पीड़िता ने SS मॉल के मालिक उस्मान खान, उसकी बीवी तर्मुन्न और साले गौहर अंसारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया और SP से न्याय की गुहार लगाई।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि SS मॉल में बने दो खास कमरों में धर्मांतरण और यौन शोषण किया जाता था। इतना ही नहीं, आरोपितों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और बाद में ब्लैकमेल किया कि मुस्लिम बन वरना वीडियो वारयल कर देंगे।

पीड़िता ने आगे बताया कि बाहर से आने वाले व्यापारियों को लड़कियाँ परोसी जाती थीं। वहीं, SS मॉल मालिक का एक रिश्तेदार पहले भी एक हिंदू लड़की को भगाने के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।