नेपाल में GenZ प्रदर्शन की माँग के अनुसार केपी ओली के प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद अब राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारियों की राष्ट्रपति भवन को घेरकर तोड़फोड़ और आगजनी अब भी जारी है।
वही प्रदर्शन के बीच काठमांडू के मेयर बालेन शाह का अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में नाम सामने आ रहा है। प्रदर्शनकारी लगातार बालेन शाह के नेतृत्व की माँग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालेन शाह भी इस GenZ प्रदर्शन के नेतृत्व में शामिल था।
Press Release: Advisory for Nepal⬇️
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) September 9, 2025
? https://t.co/KWAzgnJaL1 pic.twitter.com/2pBOSYt6oP
इधर, नेपाल में बिगड़ते हालात के बीच भारत ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षा पर ध्यान दिया है। विदेश मंत्रालय ने नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। भारतीय नागरिकों को घर से बाहर ना जाने की सलाह दी है और नेपाली अधिकारियों और नेपाल में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी पर ध्यान देने का आग्रह किया है।

