मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के बाद स्थिति को काबू में करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच भीड़ ने मूर्ति तोड़ने वाले आरोपित मुस्लिम युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं युवक के दोनों हाथ भी रस्सी से बाँधकर परेड भी निकाली। हालाँकि पुलिस ने मौके पर पहुँचकर किसी तरह भीड़ से युवक को छुड़ाकर अपने साथ ले गई।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कई दुकानों में आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर हमला उनकी आस्था पर चोट है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा नहीं दी गई, तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों को शक है कि इस घटना के पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है, जिसे पुलिस को जल्द उजागर करना चाहिए।

