ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में युवराज सिंह से ED की पूछताछ: इससे पहले क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, शिखर धवन और सुरेश रैना से हो चुके सवाल-जवाब

भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह से ED ऑनलाइन बेटिंग ऐप ‘वनXबेट’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले पूछताछ कर रहा है। यह मामला ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ा है। युवराज से पहले, ED ने इसी मामले में क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा से भी पूछताछ की थी।

इस मामले में कई बड़े नाम सामने आए हैं। ED पहले ही क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर चुकी है। अभिनेता सोनू सूद को भी इस मामले में तलब किया गया है और उनसे 24 सितंबर 2025 को पूछताछ होगी।

ED यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन हस्तियों को ऐप्स का प्रचार करने के लिए कैसे संपर्क किया गया था और उन्हें पैसे का भुगतान कैसे और कहाँ किया गया। सरकार ने ऐसे ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है।