पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘हम राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प द्वारा गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत करते हैं। यह फिलिस्तीनी और इज़राइली लोगों के साथ-साथ व्यापक पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का एक व्यावहारिक मार्ग है। हमें उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रम्प की पहल के पीछे एकजुट होंगे और संघर्ष को समाप्त करने और शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास को समर्थन देंगे।”
We welcome President Donald J. Trump’s announcement of a comprehensive plan to end the Gaza conflict. It provides a viable pathway to long term and sustainable peace, security and development for the Palestinian and Israeli people, as also for the larger West Asian region. We…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2025
सोमवार (29 सितंबर 2025) को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मिलकर 20 सूत्रीय योजना का ऐलान किया है। इसमें गाजा में संघर्ष विराम, 72 घंटों के भीतर बंधकों को रिहा करने, हमास को शस्त्र विहीन करने और गाजा में एक स्वायत्त निकाय स्थापित करने की बात कही गई है। इस योजना पर इजरायल सहमत है और नेतेन्याहू ने ट्रंप के साथ मिलकर व्हाइट हाउस में सहमति जताई।
हालाँकि हमास ने योजना पर अपनी सहमति नहीं दी है। योजना में गाजा से इजरायली सैनिकों की योजनाबद्ध तरीके से वापसी, फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई और ट्रंप की अगुवाई में गाजा में एक अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय के गठन की बात भी शामिल हैं। इस निकाय में पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर भी शामिल होंगे।

