राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा बनाए गए फ्रांस के 7वें प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु ने सोमवार (06 अक्टूबर 2025) को इस्तीफा दे दिया। लेकोर्नु ने प्रधानमंत्री के तौर पर एक महीना पूरा करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। सबसे कम समय तक सत्ता में रहने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इससे पहले वो एक साल के भीतर चौथे प्रधानमंत्री बने थे।
दरअसल, 09 सितबर 2025 को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रविवार (05 अक्टूबर 2025) को लेकोर्नु ने मंत्रिमंडल का गठन किया था। तभी से उनका अपना गठबंधन और विपक्ष उनसे नाराज चल रहा था। नाराजगी मंत्रिमंडल में शामिल उन 12 मंत्री को लेकर थी, जो पिछली सरकार के मंत्रिमंडल में भी शामिल थे। सोमवार (06 अक्टूबर 2025) को कैबिनेट बैठक के बाद लेकोर्नु ने इस्तीफा दे दिया।
गौरतलब है कि 09 सितंबर 2025 को सेबेस्टियन लेकोर्नु ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें इमैनुएल मैक्रों का वफादार माना जाता है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू की जगह ली, जिन्होंने संसद में विश्वास मत में हार के बाद इस्तीफा दे दिया था।

