‘लालू यादव मुस्लिमों का सबसे बड़ा दुश्मन’: अपने फुलवारिया गाँव में भी RJD सुप्रीमो का विरोध, कहा- RJD हिंदू को टिकट देगी तो वोट नहीं देंगे

बिहार विधानसभा चुनाव अब काफी करीब आ चुके हैं। 11 नवंबर 2025 को पहले चरण का मतदान होना है। इसी कड़ी में ऑपइंडिया बिहार में चुनावी माहौल जानने के लिए जमीनी स्तर पर पहुँची। यहाँ RJD के सुप्रीमो लालू यादव के गाँव फुलवारिया में ऑपइंडिया ने लोगों से बात की।

इनमें से एक मोहम्मद अदनान नाम के बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा, “RJD अगर हिंदू को टिकट देगी तो मुस्लिम वोट नहीं देंगे। हम चाहते हैं कि RJD केवल मुस्लिम को टिकट दे। RJD मुस्लिमों की लड़ाई नहीं लड़ रही है। लालू यादव मुस्लिमों का सबसे बड़ा दुश्मन है।”

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि लालू यादव ने जितने भी घोटाले किए हैं, उसको मुस्लिम नेता भुगत रहे हैं। अदनान ने कहा, “जब चारा घोटाला हुआ तो वित्त मंत्री फैय्याज भागलपुरी थे। घोटाला लालू यादव ने किया और जेल में फैय्याज भागलपुरी गए। अलकतरा घोटाला भी लालू यादव ने किया लेकिन जेल में इलियास हुसैन बंद है।”

अदनान ने यह भी कहा कि प्रदेश की नीतीश सरकार मुस्लिमों का भला कर रही हैं। सरकार ने अदनान को उनके बेटी की शिक्षा के लिए पैसे दिए हैं। आज अदनान का बेटा अरब में नौकरी करता है।