दिल्ली के रोहिणी इलाके में देर रात एक बड़ा पुलिस एनकाउंटर हुआ, जिसमें बिहार के चार मोस्ट वांटेड बदमाशों को मार गिराया गया है। यह ऑपरेशन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की ज्वाइंट टीम ने मिलकर किया।
जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ 22 और 23 अक्टूबर 2025 की रात करीब 2:20 बजे हुई। रोहिणी में बहादुर शाह मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई। गोली लगने से घायल हुए चारों अपराधियों को तुरंत डॉ बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
#WATCH दिल्ली | दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर रोहिणी में सुबह करीब 2:20 बजे एक मुठभेड़ में बिहार के कुख्यात रंजन पाठक गिरोह के चार सदस्यों को मार गिराया। गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़ी आपराधिक घटना को… pic.twitter.com/fugf5cDIy9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025
मारे गए अपराधियों में गैंग का सरगना रंजन पाठक (25) भी शामिल है। अन्य तीन बदमाश बिमलेश महतो, मनीष पाठक और अमन ठाकुर थे। ये सभी बिहार में कई गंभीर वारदातों के लिए वांछित थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह ‘सिग्मा एंड कंपनी’ के नाम से कुख्यात था।
खुलासा हुआ है कि ये चारों बदमाश बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में दहशत फैलाने की एक बड़ी साजिश रच रहे थे। लंबे समय से फरार चल रहे इस खतरनाक गैंग को दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर इस एनकाउंटर में खत्म कर दिया। इस बड़ी सफलता से पुलिस ने बिहार में होने वाली एक बड़ी वारदात को टाल दिया है।

